Breaking News

वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर घर-घर गैस वितरण की मांग को लेकर पार्षद ने सौंपा ज्ञापन एसडीएम से मुलाकात कर नगर की गलियों तक गैस वाहन पहुंचाने की उठाई मांग

प्रभात पट्टन बस स्टैंड की 11 दुकानों में ताले तोड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्परता से किया गिरफ्तार

प्रभात पट्टन बस स्टैंड की 11 दुकानों में ताले तोड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्परता से किया गिरफ्तार

बैतूल.थाना मुलताई के अंतर्गत प्रभात पट्टन बस स्टैंड स्थित कॉम्प्लेक्स की 11 दुकानों में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभात पट्टन प्रभारी एवं थाना मुलताई प्रभारी राजेश सातनकर ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच में चोरी की वारदात रिकॉर्ड पाई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विवेक पिता रामसिंह कमरे को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी में उसके साथ दो अन्य व्यक्ति भी शामिल थे।जिनकी जानकारी पुलिस द्वारा ले ली गई है पुलिस अधीक्षक बैतूल, श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दलों को रवाना किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, और जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएग।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!