Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

वोल्टेज की समस्या से जल रहे मोटर पम्प बिजली की कमी से सूख रही फसल

वोल्टेज की समस्या से जल रहे मोटर पम्प बिजली की कमी से सूख रही फसल

आदिवासी अंचल के किसानों ने किया प्रदर्शन
3 दिन का अल्टीमेटम
आमला। रबी की फसल की बोवनी प्रारंभ है ऐसे में बिजली की कमी के चलते किसान हैरान परेशान है साथ ही वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है विशेषकर आदिवासी अंचलों में। आज ग्राम पंचायत बांरगवाड़ी, कोठिया और जमदेहीकला के एक सैकड़ा से अधिक किसानों ने विद्युत वितरण कंपनी(ग्रामीण) के कार्यालय पर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की, इस दौरान कंपनी के कार्यालय पर पुलिस बल भी मौजूद था नाराज किसानों ने सड़क पर बैठकर अपनी नाराजगी व्यक्त की और फिर विद्युत वितरण कंपनी के सहायक प्रबंधक को महाप्रबंधक के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समस्या का निराकरण न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। किसान और जनपद सदस्य मसरू धुर्वे ने बताया कि बारंगवाड़ी, जमदेहीकला और कोठिया पंचायतों से जुड़े दर्जनों ग्राम जो कि जमदेही फिडर से जुड़े हुए। इन ग्रामो के किसानों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है अघोषित कटौती से किसानों की फसले सूख रही है वही किसान पूर्व जनपद सदस्य झामु धुर्वे ने बताया कि पिछले 15 दिन से बिजली की समस्या ने विकराल रूप ले रखा है जब बिजली की जरूरत है तब बिजली गुल है किसान परेशानी उठा रहे है। किसानों का साथ दे रहे जितेन्द्र शर्मा ने ज्ञापन सौंपते समय कहा कि किसानों को पर्याप्त बिजली मिलना चाहिए। यदि तीन दिन के अंदर समस्या का निराकरण नही किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व जनपद अध्यक्ष संतराम धुर्वे, पूर्व जनपद सदस्य सुखराम कुमरे, लिम्पू उइके, कमलेश, जगदीश, बिरज, सुमरलाल, अमरसा धुर्वे, सायबु, करण सहित एक सैकड़ा से अधिक किसान उपस्थित थे।
जल रहे मोटर पम्प……………………
किसानों ने एक घंटे तक विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मौके पर सहायक प्रबंधक सृजनदीप बरेले, प्रबंधक विलास उइके, अपनी टीम के साथ पंहुचे और किसानों को समझाईस दी। किसान और पूर्व जनपद अध्यक्ष संतराम धुर्वे तथा जितेन्द्र शर्मा ने अधिकारियों को बताया कि वोल्टेज की समस्या से किसानों के मोटर पम्प लगातार जल रहे है जिसके कारण किसानों को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है और फसल सूख रही है सो अलग।
इन ग्रामों में  है समस्या……………….
ग्रामीण किसानों ने बताया कि ग्राम चिखलार, बीसीघाट, सुरनादेही, भालदेही, धामन्या, गवाड़ीढाना, सालईढाना, भुमकाढाना, मोहनढाना, सरेकाडोल, ढोमनाहेटी, बारंगवाड़ी, कोठिया, मंगारा, आसोला, जमदेहीकला, सहित दर्जनों ग्रामो के किसान समस्या से जूझ रहे है।
इनका कहना…………………………
तकनीकी समस्या के चलते कुछ दिक्कत हुई है कार्य चालू है बाहर से भी टीम आई है आज शाम तक समस्या का निराकरण करवा दिया जाएगा।
सृजनदीप बरेले, सहायक प्रबंधक म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि. आमला।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!