Breaking News

वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर घर-घर गैस वितरण की मांग को लेकर पार्षद ने सौंपा ज्ञापन एसडीएम से मुलाकात कर नगर की गलियों तक गैस वाहन पहुंचाने की उठाई मांग

मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए के फड़ पर दबिश, 7 आरोपी गिरफ्तार

मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए के फड़ पर दबिश, 7 आरोपी गिरफ्तार

बैतुल.पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देशानुसार एवं जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के निर्देशन में मुलताई पुलिस को जुआ खेलने वालों को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
घटना विवरण…………………..
दिनांक 23.12.2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोनापुर में बैरीयर के पास नाले के समीप कुछ लोग टॉर्च की रोशनी में ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। थाना प्रभारी मुलताई राजेश सातनकर ने टीम बनाकर योजना अनुसार मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस ने सूझबूझ से दबिश देते हुए मौके से 7 आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी…………………
1. राणा सिंह पिता प्रीतम सिंह बागरी (24 वर्ष), निवासी वरूड
2. रोशन पिता मधुकर गाडगे (21 वर्ष), निवासी वरूड
3. प्रणय पिता बामण सातपुते (25 वर्ष), निवासी शेघाट
4. प्रीतेश पिता सुनील मालवे (23 वर्ष), निवासी शेघाट
5. मोहीत पिता बाबाराव ब्राहमणे (24 वर्ष), निवासी जरूड
6. योगेश पिता किशन आठनेरे (35 वर्ष), निवासी पाण्डा, थाना मोर्शी
7. संतोष पिता राजु उईके (30 वर्ष), निवासी वरूड
सभी आरोपी जिला अमरावती (महाराष्ट्र) के निवासी हैं। उन्होंने मौके पर जुर्म स्वीकार किया।
जुआरियों से की जप्त सामग्री…………
नकद राशि: ₹20,700/-
ताश के 52 पत्ते
एक नग टॉर्च
कानूनी कार्रवाई……………
आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।
टीम की सराहनीय भूमिका………..
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलताई राजेश सातनकर, चौकी प्रभारी प्रभात पट्टन नेपाल सिंह ठाकुर, आरक्षक लक्ष्मीचंद, डुमनेश्वर कुमरे, विशाल चौरसिया, एवं सैनिक दिनेश रघुवंशी का विशेष योगदान रहा।
पुलिस अधीक्षक का संदेश………….
जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। समाज में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम नागरिकों से सहयोग की अपील की जाती है।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!