Breaking News

वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर घर-घर गैस वितरण की मांग को लेकर पार्षद ने सौंपा ज्ञापन एसडीएम से मुलाकात कर नगर की गलियों तक गैस वाहन पहुंचाने की उठाई मांग

विधायक गंगा उइके की अनुशंसा घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में 15 अस्पतालों के बनेंगे नए भवन, 20.93 करोड़ मंजूर

विधायक गंगा उइके की अनुशंसा घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में 15 अस्पतालों के बनेंगे नए भवन, 20.93 करोड़ मंजूर

आमला.मध्यप्रदेश के बैतूल में घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक दर्जन उप स्वास्थ्य केन्द्र, 2 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 1 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के लिए 20 करोड़ 93 लाख रुपए से सर्व सुविधायुक्त भवनों का निर्माण होगा। घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने यह सौगात दी है। स्वास्थ्य केन्द्र भवनों का निर्माण 15 वें वित्त आयोग की राशि से किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण के लिए 2093 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
इन ग्रामों में होगा भवनों का निर्माण…………..
घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री- स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश के तहत 15 वें वित्त आयोग योजना से घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के 12 ग्रामों में उप स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण के लिए 65–65 लाख रुपये स्वीकृत किए है। विधानसभा क्षेत्र के 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण मय विकास कार्य के लिए 995 लाख रुपए, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीजादेही और पाढर के लिए 159–159 लाख रुपए और उप स्वास्थ्य केंद्र भवन धोल (सेहरा), गजपुर (सेहरा), केसिया, बेला, गवासेन, गोधना, नसीराबाद, टांडा, ऊंचागोहान, कुप्पा, नीमपानी, शक्तिगढ़ ग्रामों में 65–65 लाख रुपये के सर्वसुविधायुक्त उपस्वास्थ केन्द्र भवनों का निर्माण होगा।
नलकूप खनन और बॉउंड्रीवॉल निर्माण भी होगा………..
विधायक गंगा उइके ने बताया कि उप स्वास्थ केन्द्र भवन में सामुदायिक स्वास्थ अधिकारी, महिला बहुउद्देशीय कार्यकर्ता के लिए आवास गृह के निर्माण के साथ नलकूप खनन एवं बाउंड्रीवॉल का निर्माण भी होगा। जिससे उप स्वास्थ केन्द्र परिसर सुरक्षित रहेगा और पेयजल की व्यवस्था भी रहेगी। जिससे ग्रामीणों को और बेहतर स्वास्थ सेवाएं मिलेगी।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!