टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

फोटो निर्वाचक नामावली- 2025 सूची का किया अंतिम प्रकाशन

SHARE:

फोटो निर्वाचक नामावली- 2025 सूची का किया अंतिम प्रकाशन

जिले के 1593 मतदान केंद्रों में कुल 12 लाख 46 हजार 805 मतदाता

बैतूल.कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में फोटो निर्वाचक नामावली-2025 सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने बताया कि जिले के 1593 मतदान केंद्रों में कुल 12 लाख 46 हजार 805 मतदाता है। जिसमें 6 लाख 30 हजार 727 पुरुष मतदाता एवं 6 लाख 16 हजार 59 महिला मतदाता तथा 19 अन्य मतदाता शामिल है। इनमें 26 हजार 202 युवा मतदाता, 85+ के 7045 मतदाता, 2 हजार 459 सेवा मतदाता तथा 12 हजार 829 पीडब्ल्यूडी मतदाता शामिल है।
6 जनवरी 2025 को जारी अंतिम मतदाता सूची के अनुसार
मुलताई विधानसभा क्षेत्र के 296 मतदान केंद्रों में 1 लाख 19 हजार 330 पुरुष एवं 1 लाख 14 हजार 786 महिला तथा 4 अन्य मतदाता इस प्रकार कुल 2 लाख 34 हजार 120 मतदाता शामिल है। आमला विधानसभा के 276 मतदान केंद्रों में 110052 पुरुष एवं 107887 महिला तथा 1 अन्य मतदाता इस प्रकार कुल 2 लाख 17 हजार 940 मतदाता शामिल है। बैतूल विधानसभा के 299 मतदान केंद्रों में 1 लाख 31 हजार 24 पुरुष एवं 1 लाख 28 हजार 465 महिला तथा 9 अन्य मतदाता इस प्रकार कुल 2 लाख 59 हजार 498 मतदाता शामिल है। घोड़ाडोंगरी विधानसभा के 375 मतदान केंद्रों में 1 लाख 34 हजार 358 पुरुष एवं 1 लाख 32 हजार 960 महिला तथा 5 अन्य मतदाता इस प्रकार कुल 2 लाख 67 हजार 323 मतदाता शामिल है। भैंसदेही विधानसभा के 347 मतदान केंद्रों में 1 लाख 35 हजार 963 पुरुष एवं 1 लाख 31 हजार 961 महिला मतदाता इस प्रकार कुल 2 लाख 67 हजार 924 मतदाता शामिल है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें