टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

समारोहपूर्वक मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

SHARE:

समारोहपूर्वक मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

बैतूल.जिले में गणतंत्र दिवस समारोह पूरी गरिमा के साथ समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां व इंतजाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने संबंधित अधिकारियों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर प्रस्तुत की जाने वाली अनेक विभागों की झांकी के लिए झांकी बनाने के पूर्व थीम अनुमोदित कराने के लिए कहा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर झांकियों में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला बाल विकास, उद्यानिकी, पशुपालन, कृषि, जल संसाधन, सामाजिक न्याय, पंचायत ग्रामीण विकास सहित अनेक विभागों द्वारा उपलब्धियों को दर्शाती एवं जागरूकता का संदेश प्रसारित करती चलित झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी।
बैठक में गणतंत्र दिवस के आयोजन स्थल एवं आयोजन के विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध मे विस्तार से जानकारी दी गई। गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पुलिस ग्राउंड में किया जाएगा। जिसमें स्थल की साफ, सफाई, ध्वजारोहण, मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, मुख्यमंत्री जी के भाषण की प्रति, प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र, बेरिकेडिंग व्यवस्था, प्राथमिक उपचार, परेड, झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की विभिन्न विभागों के माध्यम से की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अक्षत जैन, अपर कलेक्टर श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहें।
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें