Breaking News

लाइफ कॅरियर स्कूल में ‘टीचर्स कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम’ संपन्न: तनाव मुक्त शिक्षक ही गढ़ सकते हैं विद्यार्थियों का भविष्य तलाब नदियां हमारी मातृशक्ति, इनकी रक्षा हमारा कर्तव्य है :तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह पिता के वचन की मर्यादा के लिए राम ने स्वेच्छा से चुना वनवास रामकथा में छठे दिन छलका वियोग का सागर जेसीबी से खंती खुदाई पर बवाल: मजदूरों का हक मारा, वन विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में जाच करने नही पहुचे वन विभाग के अधिकारी सूर्यवंशी क्षत्रिय भोयर कुर्मी समाज का भव्य आयोजन: एमपी और महाराष्ट्र के सामाजिक बंधु हुए शामिल, कुल 315 युवक-युवतियों का हुआ पंजीयन सावित्रीबाई फुले जयंती पर 25 महिला अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान बस स्टैंड परिसर में हुआ आयोजन, महिलाओं के योगदान को किया गया नमन

मध्यप्रदेश के राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारी बनेंगे आईएएस, केंद्र को भेजे गए दो दर्जन नाम

मध्यप्रदेश के राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारी बनेंगे आईएएस, केंद्र को भेजे गए दो दर्जन नाम

भोपाल.मध्यप्रदेश को जल्द ही 8 नए आईएएस अफसर मिलने वाले हैं। यह अफसर सीधी नियुक्ति वाले नहीं होंगे, बल्कि वरिष्ठता के आधार पर आईएएस अवार्ड पाने वाले होंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने 24 अधिकारियों के नामों का पैनल केंद्र सरकार को भेजा है। इन नामों में से ही 8 को आईएएस बनाया जाएगा।
गौरतलब है कि सभी राज्यों के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में से कुछ को वरिष्ठता के आधार पर आईएएस अवार्ड होता है। राज्य सरकार ने दिसंबर माह में आईएएस अवार्ड के लिए 24 नामों का पैनल केंद्र सरकार को भिजवाया है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही केंद्रीय कार्मिक विभाग की बैठक होगी, जिसमें प्रदेश के अधिकारियों को आईएएस अवार्ड को लेकर फैसला कर लिया जाएगा।

मध्यप्रदेश से जिन अधिकारियों के नामों का पैनल केंद्र सरकार को भिजवाया गया है, उनमें पंकज शर्मा, डॉ. कैलाश बुंदेला, कमलचंद्र नागर, नारायण प्रसाद नामदेव, जयंत कुमार विजयवत, मनोज मालवीय, नंदा भलावे कुशरे, अनिल कुमार डामोर, सविता झनिया, सारिक भूरिया, कमल सोलंकी, जितेंद्र सिंह चौहान, कमलेश पुरी, संतोष कुमार टैगोर, निशा डामर, राकेश कुशरे, शैली कनाश, रोहन सक्सेना, कविता बाटला, सपना अनुराग जैन, आशीष पाठक, मिनिषा पांडे, इला तिवारी और सपना एम लोवंशी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 873 पद हैं। इनमें सीधी भर्ती के 436 और पदोन्नति से भरे जाने वाले 437 पद शामिल हैं। अप्रैल 2024 को जारी पदक्रम सूची के अनुसार राज्य में 479 अधिकारी फिलहाल सेवा दे रहे हैं। यह कुल स्वीकृत पदों के मुकाबले 394 कम हैं। आईएएस अवार्ड होने के बाद यह और कम हो जाएंगे।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!