Breaking News

15 अगस्त से पहले सभी शहीद स्मारकों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के परिसरों की सुरधेगी सूरत: पार्षद खुशबू अतुलकर ने नपा अध्यक्ष को सौंपा पत्र खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग

जनपद चौक पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने तेज हुई मांग

जनपद चौक पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने तेज हुई मांग

जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की तैयारी में युवा

आमला। शहर के जनपद चौक पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने की मांग तेज हो गई है। हालांकि यह प्रस्ताव पिछले चार साल पहले नगरपालिका ने लिया था। प्रतिमा के लिए चबूतरे की राशि भी पूर्व विधायक चैतराम मानेकर ने विधायक निधि से दी थी, लेकिन प्रतिमा खरीदी के लिए बजट नहीं होने से प्रतिमा स्थापित नहीं हो सकी। दरअसल जनपद चौक शहर का सबसे व्यस्ततम चौक है। इस चौक के सौंदर्यीकरण और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने के लिए नगरपालिका ने प्रस्ताव लिया था। प्रस्ताव के बाद चबूतरा निर्माण की राशि पूर्व विधायक चैतराम मानेकर ने विधायक निधि से दी थी। इसकी राशि भी नगरपालिका को मिल चुकी थी, किन्तु प्रतिमा लगाने में नगरपालिका ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। परिणाम जनपद चौक आज भी पहले जैसा ही बेरंग और सूना नजर आ रहा है। अब प्रतिमा स्थापित में हो रही देरी को लेकर लोगों में नाराजगी है। शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र उपाध्याय का कहना है कि इस संबंध में जिला कलेक्टर से मिलकर प्रतिमा स्थापना की मांग की जायेगी।

तेज हुई प्रतिमा स्थापना की मांग …………..

स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत है। ऐसे में उनकी प्रतिमा स्थापना को लेकर युवाओं में काफी हर्ष व्याप्त था और संगठनों ने प्रतिमा स्थापित करने के लिए ज्ञापन भी सौंपा था, जिसमें प्रतिमा शीघ्र लगाने की मांग की थी, लेकिन युवाओं की यह मांग कागजों तक ही सीमित रही। शहर के चौक पर न तो प्रतिमा लग पाई और न ही चबूतरा या सौंदर्यीकरण हुआ। जिसके कारण युवाओं में नाराजगी बनी हुई है। युवाओं का कहना है कि विधायक निधि से राशि मिलने के बाद भी जिम्मेदार दिलचस्पी नहीं लेते है। जिससे शहर का समुचित सौंदर्यीकरण नहीं हो पा रहा है।

जिला कलेक्टर को सौंपेगे ज्ञापन, करेगे मांग ………….

युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा जनपद चौराहा पर स्थापित करने के लिए युवा और सामाजिक संगठनों ने मांग तेज कर दी है। शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि प्रतिमा के लिए जिला प्रशासन द्वारा भूमि एवं नगरपालिका द्वारा मंच निर्माण के लिए टैंडर भी निकाला था, लेकिन संबंधित ठेकेदार को वर्कआर्डर नहीं दिया गया। जबकि प्रतिमा खरीदने के लिए नगरपालिका द्वारा उस वक्त पहले टैंडर किया था, लेकिन प्रतिमा को लेकर अधिकारियों ने खासी दिलचस्पी नहीं दिखाई। यहीं वजह रही कि विधायक निधि से मिली राशि भी लैप्स हो गई। जिससे अब प्रतिमा लगाने की योजना ठंडे बस्ते में डाल दी गई।
इनका कहना है।
हम फिर से स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा लगाने के लिए प्रस्ताव लिया जाएगा राशि की मांग भी की जाएगी प्रशसनिक स्वकृति मिलने के बाद प्रतिमा लगाने की प्रक्रिया की जाएगी।

नितिन गाडरे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आमला

क्या कहते है लोग……….

 हमारे द्वारा बार बार नगर पालिका से मांग की जा रही है फंड का अभाव बताया जाता है इस वजह से प्रतिमाक नही लग पाई है हमने प्रयास किया था लेकिन सरकारी व्यवधान थे।15 साल हो गए है प्रतिमा लगना चाहिए हम सब मिलकर कर प्रयास करेंगे की जल्द स्वामी विवेकानंद जी प्रतिमा स्थापित की जाए

राकेश धामोड़े उपाध्यक्ष भाजपा नगर मण्डल आमला

स्वामी विवेकानंद जी युवाओ
के प्रेरणास्रोत्र है नगर में कांग्रेस की सरकार है जो प्रतिमा लगाने का कोई प्रयास नही कर रही है हम विधायक जी से चर्चा करेंगे कि प्रतिमा लगाने का प्रयास करे।इसके लिए राशि की मांग भी की जाएगी।

नीलेश राठौर अध्यक्ष युवा मोर्चा मण्डल आमला

 नगर की सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन युवाओ के मार्गदर्शन स्वामी विवेकानंद जी प्रतिमा नही लगाई जा रही है जबकि नगर पालिका द्वारा करोड़ो के निर्माण कार्य कराए जा रहे है।स्वामी विवेकानंद जी प्रतिमा लगाने के लिए विधायक जी से चर्चा करेंगे

नितिन खातरकर
संभाग प्रभारी नर्मदापुरम भाजपा अजा मोर्चा सोशल मिडिया

जनपद चौक पर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए आगामी समय जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगे और प्रतिमा स्थापित करने की मांग करेगे ओर आमला में प्रतिमा स्थापित करने के लिए अभियान शरू किया जाएगा।

राजेन्द्र उपाध्याय, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी, आमला

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!