थाना सांईखेड़ा पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासाहत्या के एक आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता
बैतूल.दिनांक 20.12.2024 को फरियादी रामनाथ करोले निवासी खेडीकोर्ट ने थाना सांईखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके छोटे भाई विश्वनाथ करोले, जो बस स्टैंड खेडीकोर्ट पर गाड़ियों की सर्विसिंग और नमकीन, अंडे की दुकान चलाते थे, की हत्या हो गई। दिनांक 19.12.2024 की रात्रि लगभग 10:00 बजे विश्वनाथ दुकान बंद कर अपनी पत्नी को चाबी देकर दो व्यक्तियों को गन्ना फैक्ट्री छोड़ने गए थे। अगले दिन उनकी लाश रतन साहू के खेत की नाली में, सड़क किनारे मिली। शव पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे।सूचना मिलने पर सांईखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल को सुरक्षित किया और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।
पुलिस की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झरिया के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी और फोरेंसिक एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी साइखेड़ा श्री राजन उईके की उपस्थित में वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन और फोटोग्राफी कराई गई।प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हुआ जिस पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना साईखेड़ा में अपराध क्रमांक 349/24 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
विवेचना एवं सफलता
पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देश पर, एसडीओपी बैतूल के नेतृत्व में थाना प्रभारी सांईखेड़ा निरीक्षक राजन उईके और विशेष टीम का गठन किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर, आरोपियों की खोज के लिए भोपाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, और दिल्ली में दबिश दी गई।
पुलिस ने हत्या के मुख्य *आरोपी सरवर आजम पिता मोहम्मद कलीम* (उम्र 26 वर्ष, निवासी बिन्द्वाल शरीफ, जिला सिवान, बिहार, हाल निवासी हाईलाइफ अपार्टमेंट, जहांगीराबाद, भोपाल) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि मृतक से 15 लाख रुपए का लेनदेन था। इसी कारण उसने अपने साथियों मोहसीन और फैजल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया।
गिरफ्तारी के बाद सरवर आजम को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
फरार आरोपी
1. मोहसीन पिता अंसार अहमद (उम्र 20 वर्ष, निवासी गोपालगंज, बिहार, हाल निवासी हाईलाइफ अपार्टमेंट, जहांगीराबाद, भोपाल, म.प्र.)
2. फैजल पिता परवेज आलम ( उम्र 26 वर्ष, निवासी बिन्द्वाल शरीफ, जिला सिवान, बिहार)
जप्त वाहन
ह्युंडई एक्सेंट कार (नं. MP 04 ZT 7630)
सराहनीय भूमिका……………..
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सांईखेड़ा निरीक्षक राजन उईके, निरीक्षक आबिद अंसारी, उनि पूनमचंद साहू, प्रआर 25 विनय जायसवाल, आर 62 विकास जैन, आर 410 अविनेश चौरे, आर 611 आदित्य, आर 147 राजेन्द्र धाड़से, आर 236 बलराम, आर 392 दीपेन्द्र, प्रआर 391 बलवीर, प्रआर 47 राजकुमार, प्रआर 485 रामानंद, आर 603 विनोद, और आर 535 कुमेश ने सराहनीय भूमिका निभाई।
Author: Ibn 24 Bharat
Post Views: 380











