Breaking News

मेहनत किसी की, श्रेय किसी और का: अतिक्रमण कार्रवाई पर सियासत तेज आमला में सुबह दूध नहीं, शराब मिलती है समय से पहले खुल रही मदिरा दुकानें, आबकारी नियमों को ठेंगा सुबह-सुबह खुल जाती हैं शराब दुकानें, दूध की दुकान से पहले लगती है शराब खरीदारों की भीड़ सरकारी दुकानों से होटलों तक अवैध शराब की सप्लाई का संगठित खेल, पुलिस–आबकारी पर उठे गंभीर सवाल पुलिस को नहीं दिखाई देते नेताओं के ओवरलोड डंपर, बिना रॉयल्टी हो रहा परिवहन मिलीभगत के आरोप प्रोग्रेस प्ले स्कूल, आमला का बोर्ड कक्षाओं (5वीं एवं 8वीं) का परिणाम शत-प्रतिशत, विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन मेरे खाटू वाले श्याम तेरे दर पर आऊंगा: कुलदीप सोलंकी का नया भजन रिलीज, भक्तों में उत्साह

कोतवाली पुलिस ने 1 साल से फरार गौवंश तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार किया

कोतवाली पुलिस ने 1 साल से फरार गौवंश तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार किया

बैतूल – कोतवाली पुलिस ने गौवंश तस्करी के एक प्रकरण में करीब 1 साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण
दिनांक 13.02.2024 को रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि चिखलार रानीपुर रोड पर एक महिंद्रा पिकअप वाहन (क्रमांक MH04GF9588) में मवेशियों को भरकर जंगल की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। चिखलार रोड पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन चालक और उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल की ओर भागने में सफल हो गए।
पिकअप वाहन की तलाशी के दौरान पीछे सब्जी रखने वाले कैरेट हटाने पर 12 गायें और 3 बछड़े मिले, जो रस्सियों से बंधे हुए थे। उनके मुंह और पैर भी बंधे हुए थे, और वे भूखे-प्यासे हालत में आपस में सटे हुए थे। कुछ मवेशियों के मुंह से झाग भी निकल रहा था।
मौके पर मवेशियों को सुरक्षित बचाया गया और वाहन जब्त कर प्रकरण क्रमांक 147/24 धारा 4, 6, 9 म.प्र. गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम तथा धारा 11 (1) घ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण
इस घटना के बाद से अज्ञात आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। आज दिनांक 28.01.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इस प्रकरण में संलिप्त आरोपी बैतूल में देखे गए हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया। मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए, जिन्हें पूछताछ के लिए कोतवाली पुलिस थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने उक्त अपराध में संलिप्तता स्वीकार की।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. इरशाद खान पिता युसूफ खान (27 वर्ष), निवासी हैदरपुर, अमरावती, थाना कोल्हापुरी गेट, महाराष्ट्र।
2. सारिक पिता मंसूर खान (28 वर्ष), निवासी कालिम नगर, अमरावती, महाराष्ट्र
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, सउनि अरुण यादव, आरक्षक 528 महेश नगदे, और आरक्षक 650 उज्जवल दुबे की सराहनीय भूमिका रही।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!