Breaking News

राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण 15 अगस्त से पहले सभी शहीद स्मारकों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के परिसरों की सुरधेगी सूरत: पार्षद खुशबू अतुलकर ने नपा अध्यक्ष को सौंपा पत्र खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त

भूमि संबंधी धोखधड़ी की शिकायत का कलेक्टर सूर्यवंशी ने मौके पर जाकर किया निरीक्षण

भूमि संबंधी धोखधड़ी की शिकायत का कलेक्टर सूर्यवंशी ने मौके पर जाकर किया निरीक्षण

आरोपियों पर त्वरित कार्यवाही कर गिरफ्तार करने के दिए निर्देश

बैतूल.जनसुनवाई में प्राप्त रजिस्ट्री के पश्चात नामांतरण नहीं होने और धोखाधड़ी संबंधी शिकायत का कलेक्टर बैतूल श्री नरेंद्र कुमार सिंह ने मौका स्थल दुर्गा वार्ड, खंजरपुर पहुंचकर का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने मौका स्थल पर आवेदकों से चर्चा कर उनके साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी ली और सभी की रजिस्ट्री का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने भूमि स्वामी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने और तत्परता से आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश थाना प्रभारी गंज बैतूल को दिए। उन्होंने धोखाधड़ी से जुड़े सभी भूमि विक्रेताओं के विरुद्ध एफआईआर करने के निर्देश दिए।
   कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने उक्त प्रकरण में संबंधित पटवारी, तहसीलदार, नगर पालिका, पंजीयन इत्यादि की भूमिका की भी जांच करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निर्देश दिए कि इस वार्ड में राजस्व और नगर पालिका द्वारा संयुक्त कैंप आयोजित कर धोखाधड़ी संबंधी सभी पीड़ितों के आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। उन्होंने सीएमओ को अवैधकॉलोनी के संबंध सभी भूमि स्वामियों को भी नोटिस देने के निर्देश दिए।
   उल्लेखनीय है कि जनसुनवाई में मनीष पाल, राहुल सोनी, योगेश कावड़कर, प्रशांत मालवीय और सुनीता काकोदिया ने बताया कि खंजनपुर दुर्गा वार्ड क्र. 03 पटवारी हल्का नं. 52/36 में पिछले दो वर्ष पहले प्लांट खरीदा था जिसकी रजिस्ट्री इस जमीन के पावर ऑफ अटर्नी जवाहर वार्ड बैतूल गंज बैतूल निवासी अर्पित रैकवार के द्वारा की गई थी।  हम सभी को पावर ऑफ अटर्नी अर्पित रैकवार द्वारा हमारे प्लांट का नामांत्रण स्वंय कर के देने की बात कही गई थी। किन्तु अभी तक के किसी का भी नामांत्रण नहीं हुआ और अर्पित रैकवार द्वारा हम सभी लोगो को तारीख पर तारीख दी जा रही है। कुछ दिन पहले हमने हमारे स्तर पर जाँच पड़ताल की तो हमें पता चला की हम सभी लोगों के प्लांट के नामांत्रण पर उस जमीन के मालिक श्री रामप्रसाद राठौर द्वारा अर्पित रैकवार से आपसी लड़ाई के कारण सभी प्लांट के नामांत्रण पर आपत्ति लगा दी गई है।

 

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!