टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे आंध्र प्रदेश के श्रद्धालुओं की बस MP में भीषण हादसे की शिकार, 7 मौतें

SHARE:

प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे आंध्र प्रदेश के श्रद्धालुओं की बस MP में भीषण हादसे की शिकार, 7 मौतें

ट्रक-ट्रैवलर और कार की टक्कर, 7 की मौत: जबलपुर में टायर फटने से हादसा; कुंभ से लौट रहे थे ट्रैवलर सवार हैदराबाद के श्रद्धालु

जबलपुर. जबलपुर में नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर ट्रक ने ट्रैवलर को टक्कर मार दी। ट्रैवलर ट्रक और सड़क की रेलिंग के बीच फंसकर पिचक गई। इसके बाद सामने से आ रही कार दोनों गाड़ियों से टकरा गई। हादसे में ट्रैवलर सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जबलपुर से 50 किलोमीटर दूर मोहला बरगी गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 9 बजे हुई। कई लोग ट्रैवलर में फंस गए थे, जिन्हें पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू किया।पुलिस के मुताबिक, ट्रक नंबर MP20 ZL 9105 जबलपुर से पुट्टी लेकर कटनी की ओर जा रहा था। सिहोरा के मोहला बरगी गांव के पास ट्रक का टायर फट गया। अनियंत्रित होकर वह सड़क की दूसरी साइड पहुंच गया। इसके बाद प्रयागराज से लौट रही ट्रैवलर नंबर AP29 W 1525 से जा टकराया।

ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर के बाद सामने से आ रही सफेद रंग की कार भी उनसे जा भिड़ी।

कुंभ से लौट रहे थे हैदराबाद के 9 लोग ट्रैवलर सवार सभी 9 लोग तेलंगाना के हैदराबाद से कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। हालांकि, कार सवार सभी लोग एयरबैग खुलने से सुरक्षित हैं। संघ के पदाधिकारी थे मनोज मृतक मनोज विश्वकर्मा इंदौर में आरएसएस के शारीरिक प्रमुख थे। राजेंद्र शर्मा निजी कंपनी में अकाउंटेंट थे। सूचना पर बड़ी संख्या में सतना में संघ के कार्यकर्ता भी पहुंच गए।

पन्ना में खड़े ट्रक से टकराई इनोवा, व्यापारी की मौत

इधर, पन्ना में पांच दोस्तों की कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में निकुंज पटेल की मौके पर मौत हो गई, जबकि गणेश त्रिवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे सिमरिया थाना क्षेत्र के तिघरा गांव के पास हुआ। कार में चार लोग सवार थे। बाकी तीन दोस्त शैलेश पटेल, दक्ष पटेल व अन्य सुरक्षित हैं। पांच लोग पेशे से व्यापारी हैं। 9 फरवरी को अहमदाबाद से प्रयागराज कुंभ के लिए निकले थे।

झपके लगने से हुआ हादसा

घायल मुकेश नायक ने बताया, ‘सुबह करीब 4 बजे सभी लोग नींद में थे। मैहर में नेशनल हाइवे 30 पर मेरी भी झपकी लग गई। इससे गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में मनोज विश्वकर्मा और मंजू शर्मा की मौके पर मौत हो गई। एयर बैग खुलने से मेरी जान बच गई।मौके पर पुलिस पहुंची। सभी को एम्बुलेंस की मदद से अमरपाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से गंभीर घायल अक्षय, नरेंद्र और राजेंद्र शर्मा को सतना रेफर कर दिया गया। यहां तीनों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। बाकी दो को मामूली चोट आई है।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें