Breaking News

वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर घर-घर गैस वितरण की मांग को लेकर पार्षद ने सौंपा ज्ञापन एसडीएम से मुलाकात कर नगर की गलियों तक गैस वाहन पहुंचाने की उठाई मांग

ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश

आमला। रतेड़ा रोड स्थित ईदगाह में बुधवार सुबह ईद-उल-अजहा का पर्व धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह परिसर में मुस्लिम समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में ईद को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने नए परिधानों में पहुंचकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज हाफिज एहसान साहब की इमामत में अदा की गई। नमाज के दौरान पूरे परिसर में अनुशासन और शांति का माहौल बना रहा। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद, पुलिस प्रशासन सुबह से रहा मुस्तैद

ईद-उल-अजहा के मौके पर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट नजर आया। ईदगाह परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस जवानों ने नमाज के दौरान यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी संभाली। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी समय-समय पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ईदगाह परिसर के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। समाज के वरिष्ठ लोगों ने भी व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग किया। प्रशासन की सतर्कता और समाज की आपसी समझदारी के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। लोगों ने बेहतर व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन की सराहना भी की।

जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति को लेकर समाज में दिखीनाराजगी, बोले- ऐसे अवसरों पर मिलना चाहिए साथ

ईद-उल-अजहा जैसे बड़े धार्मिक पर्व पर आमला क्षेत्र के किसी भी राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधि की मौजूदगी नहीं रहने को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में नाराजगी दिखाई दी। समाज के लोगों का कहना था कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देती है। लोगों ने कहा कि हर वर्ग और समाज के आयोजनों में जनप्रतिनिधियों को शामिल होकर सौहार्द बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। हालांकि पर्व का उत्साह और उल्लास लोगों के चेहरों पर साफ दिखाई दिया। इस अवसर पर सदर जाहिद पटेल, नायक सदर शेख आबीद, हाजी अब्दुल अजीज, हाजी मोहम्मद यूनुस, हाजी गफ्फार अली, मोहम्मद इकबाल, PCWJ अध्यक्ष मोहम्मद आसीफ लघा, मोहम्मद जावेद सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर भी ईद की बधाइयां दीं। पूरे नगर में दिनभर ईद-उल-अजहा का उल्लास और भाईचारे का माहौल बना रहा।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!