टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर

SHARE:

आमला। नगर के जम्बाड़ा मार्ग पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और 112 वाहन मौके पर पहुंचा तथा घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क पर दूर जा गिरे बाइक सवार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल और ऑटो दोनों तेज रफ्तार में थे। जम्बाड़ा मार्ग के मोड़ के पास अचानक दोनों वाहन आमने-सामने आ गए और जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला और पुरुष सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे तथा घायलों को संभालने का प्रयास किया।

ग्रामीणों ने दिखाई मानवता, तुरंत 112 और पुलिस को दी सूचना

हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिना देरी किए डायल 112 और पुलिस को सूचना दी। कुछ लोगों ने घायलों को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और प्राथमिक सहायता देने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस बल और 112 वाहन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया।

सिविल अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस कर रही हादसे की जांच

सिविल अस्पताल में भर्ती महिला और पुरुष की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। इधर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात व्यवस्था बहाल कराई। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें