Breaking News

आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर

कमिश्नर नर्मदापुरम श्री तिवारी ने प्रगतिरत सीएम राइस स्कूल घोड़ाडोंगरी का किया निरीक्षण

कमिश्नर नर्मदापुरम श्री तिवारी ने प्रगतिरत सीएम राइस स्कूल घोड़ाडोंगरी का किया निरीक्षण

जून 2025 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

बैतूल . कमिश्नर नर्मदापुरम श्री के जी तिवारी ने सोमवार को कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के साथ घोड़ाडोंगरी में प्रगतिरत सीएम राइस स्कूल घोड़ाडोंगरी का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगतिरत बिल्डिंग के नक्शे पर प्रस्तावित कार्यों में पूर्ण और शेष कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्कूल के प्रत्येक तल में जाकर निर्माणकार्यों की गुणवत्ता परखी। उन्होंने स्कूल के क्लास रूम्स, प्रयोगशाला, छत ,शौचालय, दरवाजे , खिड़कियां इत्यादि कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा के सभी मानक मापदंडों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
उन्होंने स्कूल की खिड़कियों की जालियों को व्यवस्थित लगाने और दरवाजों को बच्चों की सुविधा के अनुरूप बनाएं जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्य सीएमराइस घोड़ाडोंगरी को निर्माण कार्यों की गंभीरता से मॉनिटरिंग करने की हिदायत दी। उन्होंने कार्य एजेंसी पीआईयू और संबंधित ठेकेदार को आगामी जून 2025 तक स्कूल निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण रुप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्रीमती शिल्पा जैन, पीआईयू के अधिकारी , तहसीलदार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

error: Content is protected !!