Breaking News

राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण 15 अगस्त से पहले सभी शहीद स्मारकों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के परिसरों की सुरधेगी सूरत: पार्षद खुशबू अतुलकर ने नपा अध्यक्ष को सौंपा पत्र खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त

दूसरे से कर ली शादी तो पहले पति ने कुल्हाड़ी मारकर महिला को उतारा मौत के घाट पुलिस ने किया खुलासा

दूसरे से कर ली शादी तो पहले पति ने कुल्हाड़ी मारकर महिला को उतारा मौत के घाट पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने अंधे कत्ल का 48 घंटे मे किया खुलासा

बैतूल. फरियादी प्रीतम इवने ने रिपोर्ट किया कि मेरी पत्नी इसवंती का शव एक लकड़ी की बल्ली से बंधा हुआ दिलीप उड़के के खेत के पास जामुन झीरी नाला ग्राम आमापठार के जंगल में पड़ा हुआ है। जिसके सिर पर गहरी चोट होकर खून निकल रहा है। उसकी मृत्यु हो चुकी है

फ़रियादी कि रिपोर्ट पर मर्ग क्र 18/25 धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर अपराध क्र 87/25 धारा 103(1) बीएनएस का अज्ञात आरोपी के खिलाफ कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया गया घटना गंभीर प्रकृति की एवं महिला की हत्या की होने से तुरंत वरिष्ठ अधिकारियो को घटना के बारे में अवगत कराया गया।

जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्ग दर्शन में जिला बैतूल से श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, एसडीओपी मंयक तिवारी साहब मय डोग स्काट एवं फोटोग्राफर तथा होशंगाबाद से एफएसएल अधिकारी मौके पर पहुंचे घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया फरियादी एवं आस पास के लोगो से पूछताछ की ।

पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया की मृतिका इसवंती की 17 वर्ष पूर्व ग्राम आमापाठार के मंगल सिंह धुर्वे से शादी हुई थी। आज से करीब तीन साल पहले मृतिका अपने पति मंगल सिंह धुर्वे को छोड़कर अपने मायके ग्राम आदर्श पिपरिया चली गई बाद में ग्राम आमापठार निवासी प्रीतम इवने के साथ दो साल से रह रही थी। इसी बात की रंजीश मृतिका के पूर्व पति मंगल सिंह धुर्वे रखे हुए था ।

 जिसने मौका देखकर दिनांक 13.02.25 को शाम करीब 06.00 बजे जंगल में इसवंती को अकेले देखकर उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और शव को लकड़ी की बल्ली में बांध कर नाले में फेक दिया।

प्रकरण का संदेही मंगल सिंह धुर्वे घटना दिनांक से ही फरार था जिसकी पतारसी हेतु टीम गठित कर अलग अलग स्थानो में दबिश दी गई। जो संदेही मंगल सिंह धुर्वे दिनांक 16.02.25 को ग्राम खामापुर में मिला।

संदेही मृतिका के पूर्व पति मंगलसिंह धुर्वे से हिकमत अमली से पूछताछ की गई जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया बाद आरोपी मंगल सिंह से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जप्त की गई एवं आरोपी को दिनांक 16.02.25 को गिरफ्तार किया गया।

 प्रकरण में सराहनीय भूमिका श्रीमान :-एस.डी.ओ.पी. मयंक तिवारी साहब, निरी. हरिओम पटेल बाना प्रभारी चिचोली, चौकी प्रभारी दिलीप बादव, उनि संतोष रघुवंशी सउनि मुलायमसिंह मौर्य, प्रजार. 115 सुभाष काजले आर 268 प्रवल शामिल है।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!