टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

बैतूल बाजार पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

SHARE:

बैतुल. दिनांक 18/03/2025 को थाना बैतूल बाजार क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोलगांव में फरियादी मारोती बामनकर (ग्राम कोटवार) से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोलगांव में लक्ष्मी उइके की मृत्यु हो गई है। जिसका शव संदिग्ध अवस्था में उसके झोपड़े में पड़ा हुआ है । सूचना पर थाना बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा की कार्यवाही कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देशानुसार, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बैतूल सुश्री शालिनी परस्ते एवं प्रभारी सीन ऑफ क्राइम निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। भौतिक साक्ष्य संकलित कर विधिवत फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना धुर्वे द्वारा मृतका का पीएम कराकर मर्ग कायम किया गया। मर्ग जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर थाना बैतूल बाजार में अपराध क्रमांक 130/2025, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान हत्या का खुलासा

जांच में पाया गया कि मृतका लक्ष्मी उइके की हत्या उसके पति जुगूनू उइके पिता भूरा उइके (उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम कोलगांव, थाना बैतूल बाजार, जिला बैतूल) द्वारा की गई। आरोपी ने खाना खाने को लेकर हुए विवाद में गुस्से में आकर लकड़ी से मारपीट कर पत्नी की हत्या कर दी पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बैतूल सुश्री शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना बैतूल बाजार पुलिस ने आरोपी को दिनांक 25/03/2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।

पुलिस दल की सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना धुर्वे, निरीक्षक आबिद अंसारी (सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट) सहायक उप निरीक्षक रमन धुर्वे, प्रधान आरक्षक 521 सुभाष माकोड़े (पुलिस फोटो ग्राफर)आरक्षक 666 कमल चौरे, आरक्षक 675 लीलाधर, महिला आरक्षक 59 स्नेहल परते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें