Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

सीएम राइज  स्कूल प्रबंधन पर आरोप: जीएसटी बगैर कच्चे बिलों पर की गई खरीदी, डीईओ को की शिकायत

सीएम राइज  स्कूल प्रबंधन पर आरोप: जीएसटी बगैर कच्चे बिलों पर की गई खरीदी, डीईओ को की शिकायत

आमला .सीएम राइज स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने जीएसटी बगैर कच्चे बिलों पर खरीदी की और मेंटेन्स कार्यो में सेल्टेक्स विभाग को लगाया पलीता। इस मामले में सेल्टेक्स विभाग को शिकायत की गई है और जांच की मांग की गई है। सीएम राइज स्कूल में वर्ष 2022-23 में शासन से प्राप्त बजट राशि का दुरुपयोग किया गया। बिना टेंडर और कोटेशन के खरीदी की गई और फर्जी बिल वाउचर लगाकर राशि व्यय होना बताया गया। यह अनियमित्ताएं शासन के नियमों की अवहेलना करती हैं और वित्तीय अनियमित्ताओं को दर्शाती हैं।स्कूल प्रबंधन ने रेत, गिट्टी और मुरुम की खरीदी के लिए फर्जी बिल लगाए। गिट्टी की खरीदी 4400 प्रति ट्राली और रेत की खरीदी 4800 प्रति ट्राली बताई गई, लेकिन जीएसटी का कोई उल्लेख नहीं है। यह खरीदी बिना किसी पारदर्शिता के की गई और शासन के नियमों की अवहेलना करती है।

वेल्डिंग वर्क पर लाखों का भुगतान फर्जी बिल लगाकर निकली

आरोप है कि स्कूल में वेल्डिंग वर्क पर लाखों का भुगतान किया गया, लेकिन बिना जीएसटी के बिलों के। वाउचर पर रेवन्यु टिकिट तक नहीं लगाई गई। यह भुगतान बिना किसी जांच पड़ताल के किया गया और शासन के नियमों की अवहेलना करता है।आरोप है कि स्कूल में स्टेशनरी, ब्लेकबोर्ड, फिनाइल, प्लास्टिक मग्गे और अन्य सामग्री की खरीदी के लिए फर्जी बिल लगाए गए। अलग-अलग दुकानों से अलग-अलग अधिक दाम पर खरीदी की गई। यह खरीदी बिना किसी पारदर्शिता के की गई और शासन के नियमों की अवहेलना करती है।

डीइओ से शिकायत  की जाच की मांग

इस मामले में सेल्टेक्स विभाग को शिकायत की गई है और जांच की मांग की गई है। आरोप है कि सीएम राइज स्कूल में वित्तीय वर्ष अनुसार की गई खरीदियों में अनियमित्ताएं की गई हैं और जीएसटी का भुगतान नहीं किया गया है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि स्कूल प्रबंधन ने कितनी अनियमित्ताएं की हैं और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने शासन के नियमों की अवहेलना की है औरवित्तीयअनियमित्ताएं की हैं। कार्रवाई के बाद ही पता चलेगा कि स्कूल प्रबंधन को कितनी सजा मिलेगी और भविष्य में ऐसी अनियमित्ताएं नहीं होंगी।

इनका कहना है।

शिकायत डीईओ को की गई है डीईओ कार्यालय से समिति का गठन किया जायेगा समिति ही जांच करेगी डीईओ कार्यलय से ही जाच सौपी जायेगी।

लक्ष्मी नारायण प्रजापति बीईओ आमला

सूचना के अधिकार में स्कूल से जानकारी मांगी गई थी आवेदनकर्ता को जानकारी दे दी गई है उनके द्वारा झूठी निराधार शिकायत की जा रही है। स्कूल प्रबंधन द्वारा वित्तीय अनिमिताएं नहीं की गई है

राजेश खैरवाल प्राचार्य सीएम राइज स्कूल आमला

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!