Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

15 ग्राम पंचायत सचिवों पर कलेक्टर ने लगाया 5-5 हजार का जुर्माना

15 ग्राम पंचायत सचिवों पर कलेक्टर ने लगाया 5-5 हजार का जुर्माना

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कार्यवाही

बैतूल .कलेक्टर बैतूल श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की अधिसूचित सेवा विवाह पंजीयन के लिए प्राप्त आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने के लिए कुल 15 ग्राम पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। प्रत्येक लंबित आवेदन के लिए 5 हजार रुपए की एकमुश्त जुर्माना राशि अधिरोपित की गई है। इस प्रकार कुल 75,000 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है, जो संबंधित हितग्राहियों को प्रतिकर स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

इन सचिवों पर लगाया गया जुर्माना

जनपद पंचायत बैतूल अंतर्गत सचिव ग्राम पंचायत मुवाड श्री सरजेराव चिल्हाटे, सचिव ग्राम पंचायत सेहरा श्री श्रवण पंडाग्रे, जनपद पंचायत भीमपुर के सचिव ग्राम पंचायत कुटंगा श्री प्रीतमसिंह काकोडिया, जनपद पंचायत आमला के सचिव ग्राम पंचायत कुटखेडी श्री राजेन्द्रा गंगारे, जनपद पंचायत आठनेर के सचिव ग्राम पंचायत रजोला श्री विनायकराव पाटिल, जनपद पंचायत भैसदेही के सचिव ग्राम पंचायत सिवनी श्री संतोष लोखण्डे, जनपद पंचायत भीमपुर के सचिव ग्राम पंचायत गडाखार श्री रामनाथ झाडे, सचिव ग्राम पंचायत सिंगार चावडी श्री महेश बंसकार, जनपद पंचायत घोडाडोंगरी के सचिव ग्राम पंचायत मेहकार श्री लक्ष्मीचचंद वर्मा, सचिव ग्राम पंचायत भोगईखापा श्री प्रतापकुमार बारसे, जनपद पंचायत मुलताई के सचिव ग्राम पंचायत खडकवार श्री किशोर सिंग सोलंकी, जनपद पंचायत शाहपुर के सचिव ग्राम पंचायत मुढा श्री सुनिल शैलू, सचिव ग्राम पंचायत सिलपटी श्री सकल सिंग , सचिव ग्राम पंचायत खापा श्री मधु कुमार यादव, सचिव ग्राम पंचायत सालीमेट श्री सुधीर शीलू के विरुद्ध जुर्माना लगाया गया हैं।इस कार्रवाई का उद्देश्य लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समयबद्ध सेवा प्रदाय सुनिश्चित करना एवं जवाबदेही तय करना है।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!