Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा मनाई गई स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा मनाई गई स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती

पाथाखेड़ा। पाथाखेड़ा क्षेत्र पंडित जवाहर लाल नेहरू प्रेमनगर में स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न,संचार क्रांति के जनक स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती जिला इकाई के तत्वाधान में बड़े ही  मनाई गई!! इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष महेन्द्र भारती,ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष किशोर चौहान,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नेहरू सिंह राजपूत,मो. इलियास,भगवान जावरे द्वारा दीप प्रज्जवलित कर पुष्पमालार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की; अपने उद्बोधन में वरिष्ठ मजदूर नेता एस.के. उपरीत एवं भोलाकांति ने राजीव गांधी जी की सोच को बेहद दूरदर्शिता वाला बताया, उन्होंने देश में संचार क्रांति के जनक के रूप में तथा देश में प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित किया! नेहरू सिंह राजपूत ,भगवान जावरे,सुरेश पांड्या द्वारा अपने संबोधन में कहा कि आज बड़े ही हर्ष की बात है कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा आज यह जयंती मनाई जा रही है निश्चित तौर पर राजीव जी के सपनो के भारत के मजबूती प्रदान करने कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक सिपाही निरंतर कार्य कर रहा है, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हमारे नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी आज सड़क से संसद तक आंदोलनरत है और आम जनता की आवाज को प्रखरता के साथ सरकार के समक्ष रख रहे है , वह दिन दूर नहीं जब झूठ और सच की पहचान कर जनता सच्चाई को सत्ता के शिखर पर पहुंचाकर सेवा का मौका प्रदान करेगी!!
पार्षद अनिता बेलवंशी ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक संदेश को घर घर तक पहुंचाने की बात कही!!
कार्यक्रम का मंच संचालन संगठन के जिलाध्यक्ष महेन्द्र भारती कर कहा कि राजीव जी आज होते तो 81वर्ष के होते, वे संयोगवश अपनी इच्छा के विपरीत भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने, 1980 के दशक के उथल पुथल भरे दौर में देश के भाग्य को मुख्य दिशा देने का काम किया और नई व्यवस्था की नींव रखी, राजीव जी न केवल एक प्रखर राजनेता थे,अपितु एक महान स्वप्नदृष्टा भी थे जिन्होंने 21वीं सदी के समृद्ध भारत की परिकल्पना की और अपनी दृढ़शक्ति से उसे साकार करने में मजबूत पहल की!!
इस अवसर पर भोलाकांति,सुरेश पंड्या, नेहरू सिंह राजपूत,भगवान जावरे,मो.इलियास,विक्की सिंह,मो.ताहिर अंसारी,पिंटिश नागले,प्रदीप नागले,शिवकुमार उपरीत,ममता साहू,माया वर्मा, पंचू खान,अनिता बेलवंशी,किरण झरबडे,शांति पाल, नंदकिशोर वर्मा,मनोज ठाकुर,ज्ञानेश्वर पाटिल, राफ़े बक्श,किशोर हेड़ाऊ,एम. आर .धोटे, सुनील भलावी,रोहित भारती,प्रकाश मालवीय,आयुष सिंह,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे !

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!