Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

पत्रकारों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान के लिए श्रमजीवी पत्रकार संघ की रैली 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

पत्रकारों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान के लिए श्रमजीवी पत्रकार संघ की रैली 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

सर्किट हाउस में हुई कार्यकारिणी बैठक, तय हुआ आंदोलन का स्वरूप

आमला। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई बैतूल ने सोमवार को पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़ी छह प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश पर जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को डिप्टी कलेक्टर तृप्ति पतारिया को दिया गया। ज्ञापन सौंपने से पहले संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक सर्किट हाउस में आयोजित की गई, जिसमें जिलेभर के पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक में पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि अब पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रभावी तरीके से लागू कराना समय की मांग है। पत्रकरो पर झूठी शिकायत की उच्चय स्तरीय जांच की जाना चाहिए पत्रकारों की झूठी शिकायत के लिए जाच समिति का गठन किया जाना चाहिए । वहीं, संघ ने स्पष्ट किया कि अगर सरकार ने मांगे नहीं मानीं, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन की तैयारी की जाएगी।

पत्रकारों के हितों से जुड़ी छह सूत्रीय मांगें सुरक्षा कवरेज से लेकर मीडिया सेंटर निर्माण तक

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने अपने ज्ञापन में पत्रकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इसमें मान्यता प्राप्त पत्रकारों को सुविधाएं प्रदान करने, असंगठित पत्रकारों के लिए सुरक्षा कवरेज उपलब्ध कराने, पत्रकार कल्याण कोष की राशि में वृद्धि करने, जिले में मीडिया सेंटर स्थापित करने, प्रेस क्लब भवन के निर्माण और राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून को पूरी मजबूती से लागू करने जैसी मांगें शामिल हैं। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, लेकिन अक्सर उन्हें बिना कारण शिकायतों और हमलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सरकार को पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना चाहिए ताकि वे निडर होकर जनता की आवाज बन सकें।

संघ के पदाधिकारियों ने जताई एकजुटता, प्रशासन ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला इकाई के सभी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान संभागीय पदाधिकारी अब्दुल रहमान खान, जिला महासचिव विवेक भदौरिया, उपाध्यक्ष गुणवन्त (बबलू) चड्डा, विलास चौधरी, शैलेंद्र सिंह ठाकुर,दिलीप पाल,अनिल सोनपुरे, जिंतेंद्र शर्मा,पंकज अग्रवाल, राकेश शर्मा,दुर्गाप्रसाद जुंजारे, शमीम रिजवी, कालीदास चौरासे, छविनाथ भारद्वाज, विजय सिंह तोमर सहित लगभग 30 से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया। अपर कलेक्टर तृप्ति पतारिया ने संघ की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि ज्ञापन को शासन स्तर पर भेजा जाएगा और संबंधित विभागों को अनुशंसा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और कल्याण के मुद्दे पर सरकार संवेदनशील है। संघ के प्रतिनिधियों ने इसके लिए प्रशासन का आभार जताया और उम्मीद जताई कि शीघ्र ही मांगों पर सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!