Breaking News

मेरे खाटू वाले श्याम तेरे दर पर आऊंगा: कुलदीप सोलंकी का नया भजन रिलीज, भक्तों में उत्साह महाशिवरात्रि पर हसलपुर शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण नकली राजश्री गुटखा की खुलेआम बिक्री, महंगे दामों पर धड़ल्ले से कारोबार बिना जीएसटी के लाखों का खेल, कार्रवाई के अभाव में फल-फूल रहा अवैध धंधा महादेव के जयकारों से गूंजी सतपुड़ा की वादियां: जुनारदेव से पचमढ़ी तक उमड़ा आस्था का सैलाब पैदल जा रहे भक्तों ने कहा हर हर महादेव केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात सालो की लंबित मांग को उठाया आमला में कोच फेक्ट्री खोलने पर दिया जोर  कुएं में मिला 20 दिन से लापता युवक का शव, गांव में सनसनी 2 फरवरी को थाने में दर्ज हुई थी गुमशुदगी;

लाइफ़ कैरियर सीनियर सेकेंडरी सी.बी.एस.ई. स्कूल एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आमला में विशाल बाल मेले का आयोजन

लाइफ़ कैरियर सीनियर सेकेंडरी सी.बी.एस.ई. स्कूल एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आमला में विशाल बाल मेले का आयोजन

आमला । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाल दिवस के उपलक्ष्य में नगर के भीमनगर स्थित लाइफ़ कैरियर सीनियर सेकेंडरी सी.बी.एस.ई. स्कूल एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आमला के संयुक्त तत्वाधान में विशाल बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी, पुलिस स्टेशन आमला राजेश सातनकर मुख्य अतिथि रहे। विकासखण्ड स्रोत समन्वयक, जनपद शिक्षा केंद्र आमला मनीष धोटे, नगरपालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, आर.पी.एफ. इंस्पेक्टर शिवराम सिंह विशिष्ट अतिथि रहे तथा मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर के अधिवक्ता शाहिद उल्लाह बेग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। बाल मेले में विभिन्न व्यंजनों, पेय पदार्थों तथा खेलों के लगभग 100 स्टॉल विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए। विद्यार्थियों के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार के झूले भी लगाए गए। राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिताओं में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके स्वर विहार ग्रुप आमला के महेन्द्र सिंह मानकर, छात्र चैतन्य सिंह मानकर, छात्रा मान्या वाधवा, भोपाल की गायिका रिचा निगम, अरनेश देव, इयाना देव, तथा छिंदवाड़ा की गायिका पीहू ने आकर्षक गीतों के माध्यम से उपस्थित अतिथियों एवं जनसमुदाय का मन मोह लिया। अपने मुख्य अतिथि उद्बोधन में टी.आई. राजेश सातनकर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को उपयुक्त मंच प्राप्त होता है, जिससे उनके बहुमुखी विकास में सहायता मिलती है। विशिष्ट अतिथि उद्बोधन में बी.आर.सी. मनीष धोटे ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बाल दिवस के महत्व को रेखांकित किया

।इस अवसर पर गायत्री हाथिया संकुल प्राचार्या, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अधांरिया, नगरपालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, समाजसेवी मनोज विश्वकर्मा, व्यापारी संघ आमला के अध्यक्ष संजय साहू, सचिव हेमंत गुगनानी, समाजसेवी प्रदीप ठाकुर, संस्था के विधिक सलाहकार एडवोकेट हसीब बेग, पार्षद ओमवती विश्वकर्मा, सुधा नारे, दीक्षा मयूर सूरजेकर, राकेश शर्मा, ममता धामोड़े, समाजसेवी विजय पारधी, प्रदीप कोकाटे, लाइफ कैरियर सीनियर सेकेंडरी सी.बी.एस.ई. स्कूल की प्रभारी प्राचार्या निशा, यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्रभारी प्राचार्या रश्मि सोनी, शिक्षक लक्ष्मण धोटे, कृष्णा बोरकर, शेख आरिफ, कोमल निरापुरे, लक्ष्य गुरनानी, श्रीराम कोकाटे, किशोरी लाल सोनपुरे, अमित पटवारी, प्रणयदीप पोटफोड़े तथा शिक्षिका मनीषा रावत एवं शिवली गोस्वामी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका सोनिका जोशी द्वारा किया गया तथा अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट शाहिद उल्लाह बेग ने अतिथियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!