Breaking News

मेरे खाटू वाले श्याम तेरे दर पर आऊंगा: कुलदीप सोलंकी का नया भजन रिलीज, भक्तों में उत्साह महाशिवरात्रि पर हसलपुर शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण नकली राजश्री गुटखा की खुलेआम बिक्री, महंगे दामों पर धड़ल्ले से कारोबार बिना जीएसटी के लाखों का खेल, कार्रवाई के अभाव में फल-फूल रहा अवैध धंधा महादेव के जयकारों से गूंजी सतपुड़ा की वादियां: जुनारदेव से पचमढ़ी तक उमड़ा आस्था का सैलाब पैदल जा रहे भक्तों ने कहा हर हर महादेव केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात सालो की लंबित मांग को उठाया आमला में कोच फेक्ट्री खोलने पर दिया जोर  कुएं में मिला 20 दिन से लापता युवक का शव, गांव में सनसनी 2 फरवरी को थाने में दर्ज हुई थी गुमशुदगी;

एसआईआर सर्वे 100% पूरा होने पर एसडीएम शैलेन्द्र बडोनिया ने कलमकारों का किया सम्मान

एसआईआर सर्वे 100% पूरा होने पर एसडीएम शैलेन्द्र बडोनिया ने कलमकारों का किया सम्मान

जनपद सभाकक्ष में पत्रकारों का हुआ स्वागत-सम्मान समारोह

उत्कृष्ट कार्य पर कलमकारों का सम्मान, एसडीएम बोले आपका योगदान अमूल्य

  • आमला। जनपद सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह

में एसआईआर सर्वे 100% पूर्ण होने पर एसडीएम शैलेन्द्र बडोनिया ने नगर के सभी कलमकारों को पुष्यमाला पहनकर सम्मानित किया। एसडीएम शलेन्द्र बड़ोनिया ने कहा कि जमीनी स्तर की जानकारी जनता तक पहुँचाने में कलमकारों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। पारदर्शिता और जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की ताकत को आज हर विभाग मानता है। एसडीएम ने कहा कि समय पर समाचार, योजनाओं की निगरानी और समस्याओं को उजागर करने में कलमकारों ने उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर सर्वे में सफलता तभी मिल सकी, जब प्रशासन और मीडिया दोनों ने मिलकर काम किया। बडोनिया ने सभी कलमकारों से इसी तरह सकारात्मक और रचनात्मक पत्रकारिता जारी रखने की अपील की।

तहसीलदार ने कहा : मीडिया के सहयोग से ही सर्वे कार्य में आई तेजी

तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान ने कहा कि एसआईआर सर्वे जैसे व्यापक अभियान में मीडिया ने एक कड़ी की भूमिका निभाई। जनता को जागरूक करने से लेकर सर्वे टीमों के कार्यों पर नजर रखने तक, कलमकार हर कदम पर साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार जानकारी समय पर नहीं पहुँचती, लेकिन पत्रकारों ने तत्काल सूचनाएं प्रसारित कर प्रशासनिक टीमों की मदद की। चौहान ने कहा कि किसी भी सरकारी अभियान को गति देने में मीडिया का सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी प्रशासन और मीडिया मिलकर विकास कार्यों को मजबूत करेंगे। चौहान ने नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए पत्रकारों को धन्यवाद दिया।

सीएमओ और परियोजना अधिकारी ने बताया मीडिया की सक्रियता से जनता में जागरूकता बढ़ी

समारोह में सीएमओ नितिन बिजवे ने कहा कि एसआईआर सर्वे 100% होने का सबसे बड़ा कारण जनता में जागरूकता का बढ़ना है, और इसमें कलमकारों का कार्य सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि नगर में योजनाओं की पारदर्शिता और सर्वे की जानकारी सही रूप से लोगों तक पहुँची, जिससे संघर्ष कम हुआ और सहभागिता बढ़ी। वहीं परियोजना अधिकारी निर्मल सिंह ठाकुर ने कहा कि जमीनी स्तर की किसी भी परियोजना में मीडिया का रोल सबसे प्रभावी होता है। उन्होंने कहा कि जब भी किसी क्षेत्र में टीम को दिक्कत आई, मीडिया ने तुरंत खबर प्रकाशित कर समाधान का रास्ता बनाया। ठाकुर ने कहा कि इस सम्मान समारोह का उद्देश्य प्रशासन–मीडिया समन्वय को और मजबूत करना है, जिससे भविष्य में हर अभियान अधिक प्रभावी तरीके से पूरा हो सके।

 

 

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

error: Content is protected !!