Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

यूनिवर्सल हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया

यूनिवर्सल हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया

 

आमला । भीम नगर स्थित यूनिवर्सल हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वायु सेना आमला के प्राचार्य मदन मोहन कटियार के मुख्य आतिथ्य सांदीपनीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य राजेश खैरवाल, रेलवे पुलिस फोर्स के शिवराम सिंह, मनोज विश्वकर्मा, मनोज वाधवा, धनराज कहार एवं मुख्य टिकट निरीक्षक संजय दीवाने के विशिष्ट आतिथ्य तथा एडवोकेट हसीब बेग की अध्यक्षता में आयोजित किया गया|


कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात् छात्र चैतन्य सिंह मानकर एवं ग्रुप के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी। स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों ने प्रारंभ में माता-पिता,नाना-नानी,दादा -दादी को समर्पित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसने सभी उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। बालिका संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, बाल मजदूरी, दहेज प्रथा पर आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक सन्देश दिया गया। ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित नाट्य व नृत्य ने बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों को भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाने के लिए विवश कर दिया और सारा वातावरण ही देशभक्ति मय हो गया।

भारत के विभिन्न त्यौहार,विभिन्न राज्यों के नृत्य जैसे गुजरात का गरबा, पंजाब का भांगड़ा, छंत्तीसगड़ का गोडी, राजस्थान का घूमर, महाभारत नाट्य तथा देश देशभक्ति प्रस्तुतियों ने सभी पालकों की तालियां बटोरी।विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती रश्मि सोनी द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की उपलब्धियों एवं प्रगति संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से पालकों को अवगत कराया। प्राचार्य मदन मोहन कटियार ने अपने मुख्य आतिथ्य उदबोधन में कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विघार्थियों को उचित मंच प्रदान करते है जिससे विघार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। अपने विशिष्ट आतिथ्य उदबोधन में प्राचार्य राजेश खैरवार ने कहा कि विद्यालय में होने वाले वार्षिक उत्सव की विघार्थी वर्ष भर प्रतीक्षा करते है। और इसके लिए आवश्यक तैयारियाॅ भी करते है। सांस्कृतिक कार्यक्रम विघार्थियों के सर्वागींण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

विशिष्ट अतिथि एवं समाजसेवी मनोज विश्वकर्मा ने विद्यालय की पिछले दो दशकों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे आमला का गौरव बताया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वाले खिलाडी पीयूष पवार, रक्षा कोकाटे, समर रजा, प्रथम पंडोले एवं अन्वी चौकीकर को उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका सोनिका जोशी ने किया तथा एडवोकेट हसीब बेग ने अतिथियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित जन समुदाय का आभार व्यक्त किया।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!