Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

नारी शिक्षा का संदेश, सांस्कृतिक मंच पर नारी शक्ति: सावित्रीबाई फुले जयंती धूमधाम से मनाई

नारी शिक्षा का संदेश, सांस्कृतिक मंच पर नारी शक्ति: सावित्रीबाई फुले जयंती धूमधाम से मनाई

आमला। नगर के जहवार वार्ड क्रमांक 18 में सावित्रीबाई फुले महिला संगठन द्वारा भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं ने नाटक और नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से नारी शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समानता का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक सजाया गया, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। संगठन की अध्यक्ष उषा नागले ने सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा की अलख जगाई और महिलाओं को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। कार्यक्रम में संगठन की रेखा चौकीकर ने कहा कि सावित्री बाई फुले का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत नाटक में महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा और सामाजिक कुरीतियों पर करारा प्रहार किया गया, वहीं नृत्य प्रस्तुतियों ने नारी शक्ति की एकजुटता और आत्मविश्वास को दर्शाया। आयोजन के अंत में सावित्रीबाई फुले के आदर्शों पर चलने और महिलाओं के अधिकारों के लिए सतत संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को लेकर पूरे वार्ड में उत्साह और सकारात्मक माहौल बना रहा। सावित्रीबाई फुले महिला संगठन की अध्यक्ष उषा नागले,रेखा चौकीकर,संजोगी बर्थे, सोनू नागले,सुनीता कनोजिया,सुषमा तायवाड़े,श्रद्धा मालवीय,प्रियंका कनोजिया,रिया पटने,ज्योति राठौर आदि महिलाए उपस्थित थी।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!