टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

जनसुनवाई पर दिलाया लोगो को भरोसा अपर कलेक्टर ने कहा हम सुनेंगे जनता की समस्या……..

SHARE:

जनसुनवाई पर दिलाया लोगो को भरोसा अपर कलेक्टर ने कहा हम सुनेंगे जनता की समस्या……..

अपर कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में आए नागरिकों की सुनीं समस्याएं
बैतूल.अपर कलेक्टर राजीव नंदन श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में आए लोगो को भरोसा दिलाया कि जनसुनवाई में आपकीं समस्या का तत्काल निराकरण करके लोगो को समस्या से निजात दिलाए अपर कलेक्टर ने लोगो से जनसुनवाई में लोगो की मदद करने का भरोसा दिलाया है इस मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। उन्होंने अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक निराकरण किए जाने के निर्देश भी दिए। जनसुनवाई में 88 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद उपस्थित थे।
जनसुनवाई में बैतूल तहसील के ग्राम दीवान चारसी के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने संबंधी आवेदन दिया। प्राप्त आवेदन पर अपर कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने जनपद सीईओ को प्रकरण पर आवश्यक कार्यवाही किए जाने निर्देश दिए। मुलताई जनपद पंचायत के ग्राम चिखली कला निवासी ललिता बिहारे ने संबल योजना अंतर्गत मिलने वाली अनुग्रह सहायता राशि का भुगतान नहीं होने संबंधी शिकायत की। जिस पर अपर कलेक्टर ने बताया कि भुगतान यथा शीघ्र किया जाएगा। बैतूल कोठी बाजार के गांधी वार्ड निवासी रोहित यादव ने शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किए जाने संबंधी आवेदन दिया, जिस पर अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। मुलताई तहसील के ग्राम चंदोराकला निवासी गीता बीरचंद बरोदे ने नजूल शाखा मुलताई में पट्टा रिन्यूअल कराने जनसुनवाई में आवेदन दिया। जिस पर अपर कलेक्टर ने अनुविभागीय राजस्व मुलताई को तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
बीपीएल सूची में नाम जोड़ने की मांग………….
जनसुनवाई में आठनेर जनपद पंचायत के ग्राम गारगुड़ निवासी ग्रामीणों ने ग्राम गरुड़ में संचालित मुर्गा बाजार को बंद किए जाने संबंधी आवेदन दिया। जिस पर अपर कलेक्टर ने आठनेर तहसीलदार को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी तरह ग्रामीणों ने ग्राम गारगुड़ में कृषक मानसिंह के खेत के पास से कृषक मुन्ना लाल के खेत तक पहुंचने के लिए मार्ग बनाए जाने की मांग की। प्राप्त आवेदन पर अपर कलेक्टर ने तहसीलदार आठनेर को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए। मुलताई तहसील के ग्राम छिंदखेड़ा निवासी निलेश मोहबे ने बीपीएल सूची में नाम जुड़वाए जाने के लिए आवेदन दिया, जिस पर अपर कलेक्टर ने मुलताई तहसीलदार को प्रकरण का निराकरण किए जाने के निर्देश दिए।
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें