टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

आज से 26 जनवरी 2025 तक चलाया जाएगा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान : सीईओ अक्षत जैन

SHARE:

आज से 26 जनवरी 2025 तक चलाया जाएगा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान : सीईओ अक्षत जैन

बैतूल .कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन ने जनकल्याण अभियान के तैयारियों की समीक्षा की। सीईओ श्री जैन ने कहा कि जिले के नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों में 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान सभी विभागों के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। सभी अधिकारी विभागीय योजनाओं में शेष बचे हितग्राहियों का चिन्हांकन करके विभागीय लक्ष्य तत्काल निर्धारित कर लें। अभियान के संबंध में शासन द्वारा दिए गए निर्देशों में शामिल सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति अनिवार्य रूप से की जाएगी। इसके लिए नगरीय निकाय के प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे। प्रत्येक शिविर के लिए प्रभारी अधिकारी की ड्यूटी लगाएं। शिविर की निगरानी के लिए सेक्टर आफिसर तैनात करें। अभियान के लिए सभी विकासखण्डों तथा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाकर पूरी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
जिला पंचायत सीईओ श्री जैन ने कहा कि जनकल्याण अभियान के तहत विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों तथा आवेदन पत्रों के निराकरण की जानकारी प्रतिदिन ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इसे सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर विकासखण्ड और जिला स्तर से दर्ज किया जाएगा। चिन्हित हितग्राहियों को शिविरों में भी योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास करें। अभियान के दौरान कोई भी अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़े। सभी एसडीएम अपने अनुभाग में लगाए जाने वाले शिविरों की मॉनीटरिंग करें तथा प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। राजस्व महाभियान भी 26 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। शिविरों में राजस्व विभाग की सेवाओं सहित राजस्व प्रकरणों का भी प्राथमिकता से निराकरण कर किसानों को लाभान्वित करें। बैठक में सीईओ श्री जैन ने विभागवार चिन्हित योजनाओं की जानकारी देते हुए हितग्राहियों के चिन्हांकन के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें।
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें