Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

“परेड: पुलिस अनुशासन की आधारशिला” पुलिस ग्राउंड बैतूल में आयोजित हुई जनरल परेड

“परेड: पुलिस अनुशासन की आधारशिला” पुलिस ग्राउंड बैतूल में आयोजित हुई जनरल परेड

बैतुल.पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम ज़ोन के निर्देशानुसार, आज दिनांक 10 दिसंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल न. झरिया के नेतृत्व में पुलिस ग्राउंड बैतूल में जनरल परेड का आयोजन किया गया। इस परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, एसडीओपी बैतूल सुश्री शालिनी परस्ते, रक्षित निरीक्षक श्री दिनेश मर्सकोले , अनुभाग के थानों एवं आरक्षित केंद्र बैतूल के पुलिस बल ने सहभागिता की।
जनरल परेड का उद्देश्य…………
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित एवं कार्य के प्रति तत्पर बनाए रखना है। जनरल परेड के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट (वेशभूषा व अनुशासन) की समीक्षा की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी ने परेड का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट वेशभूषा एवं अनुशासन प्रदर्शित करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया। परेड के समापन पर उन्होंने पुलिस बल को कमांड कराई और अनुशासन का महत्व बताया।
परेड: अनुशासन की जड़…………
पुलिस विभाग में परेड को अनुशासन की जड़ कहा जाता है। यह सभी पुलिसकर्मियों में एकरूपता एवं आदेशों का पालन करने की आदत विकसित करती है। परेड के दौरान तेज़ कदमों से चलने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि मानसिक दृढ़ता भी बढ़ती है।
पुलिस अधीक्षक का संदेश………..
पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल न. झरिया ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे अनुशासन एवं फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि परेड जैसी गतिविधियाँ न केवल व्यक्तिगत विकास में सहायक होती हैं, बल्कि पुलिस बल की सामूहिक दक्षता को भी मजबूत करती हैं।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!