Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

थाना मुलताई ने बचाई 05 गौवंश की जान, आरोपी गिरफ्तार

थाना मुलताई ने बचाई 05 गौवंश की जान, आरोपी गिरफ्तार

बैतुल.प्रभात पट्टन पुलिस चौकी, थाना मुलताई, ने दिनांक 01 जनवरी 2025 को तत्परता से कार्रवाई करते हुए 05 गौवंश (बैल) की जान बचाई और इस संबंध में तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया।
घटना का विवरण………….
पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति भूखे-प्यासे और लाठी-डंडों से पीटते हुए 05 गौवंशों को कत्लखाने वरूड ले जा रहे हैं। प्राप्त सूचना पर तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के निर्देशन और एसडीओपी मुलताई श्री मयंक तिवारी व थाना प्रभारी श्री राजेश सातनकर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम का गठन किया गया।
टीम ने प्रभात पट्टन से वरूड की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकपोस्ट के पास घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को 05 गौवंशों के साथ रोका। आरोपियों की पहचान सुनील पिता सुधाकर नायक (30 वर्ष) एवं नितेश पिता सुधाकर लाडे (25 वर्ष), दोनों निवासी प्रभात पट्टन, के रूप में हुई।
गौवंश की सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई………….
आरोपियों के कब्जे से 05 नग बैल जब्त किए गए। आरोपियों के पास गौवंश के परिवहन संबंधी किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं थे। जब्त किए गए गौवंश को सुरक्षित रूप से गौशाला में भेज दिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि यह बैल तुषार उर्फ ढक्कन (निवासी प्रभात पट्टन) के हैं, जिसने उन्हें 500-500 रुपये मजदूरी देकर बैलों को कत्लखाने वरूड पहुंचाने का आदेश दिया था। मुख्य आरोपी तुषार उर्फ ढक्कन फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तारी और न्यायालयीन कार्रवाई……….
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मुलताई में पेश किया गया। जेल वारंट प्राप्त होने पर उन्हें उपजेल मुलताई में दाखिल कराया गया।
पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका……………..
इस संपूर्ण कार्रवाई में प्रभात पट्टन चौकी प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर, आरक्षक लक्ष्मीचंद, आरक्षक डुमनेश्वर, और सैनिक दिनेश रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने की अपील…………………..
पुलिस प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि गौवंश की तस्करी या उनसे संबंधित अपराध की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दें। आपकी सतर्कता और सहयोग से समाज में शांति और सद्भावना कायम की जा सकती है।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!