Breaking News

आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर

आमला नपा के कर्मचारियों को दो माह से वेतन भुगतान नहीं, बढ़ रहा आक्रोश लेखापाल दे रहे गोलमाल जवाब

आमला नपा के कर्मचारियों को दो माह से वेतन भुगतान नहीं, बढ़ रहा आक्रोश लेखापाल दे रहे गोलमाल जवाब

आर्थिक तंगी से जुझ रहे नगरपालिका कर्मचारी

आमला। नगर पालिका के कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके कारण कर्मचारियों का आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि फरवरी की 20 तारीख भी गुजर गई है, अब तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि नगरपालिका कर्मचारियों यहां-वहां से व्यवस्था कर घर खर्च या उधारी के भरोसे रोजमर्रा की वस्तुओं की पूर्ति करनी पड़ रही है। नगरपालिका के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि जनवरी माह का वेतन नहीं मिला है। खासकर उन कर्मचारियों को जो किराये के मकान में रहते है। इसके अलावा भी कई जरूरतों की पूर्ति के लिए कर्मचारियों को उधार लेकर अपने खर्चो को पूरा करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने नपा प्रशासन से वेतन की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई निराकरण नहीं निकला है। इस मामले में कर्मचारियों सरिता हरोडे सहायक निरीक्षक, उर्मिला महोरिया सहायक ग्रेड 3, रमेश देशमुख सहायक ग्रेड 2, जहांगीर खान सहायक राजस्व निरीक्षक, राधिका धुर्वे सहायक ग्रेड 3 ने आक्रोश व्यक्त किया है और जल्द वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि वे अपने परिवार का पालन-पोषण करने में असमर्थ हो रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर से हस्तक्षेप करने और उनका वेतन जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग की है।

आर्थिक तंगहाली से गुजर रहे दिन …………

समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियोंं को आर्थिक तंगहाली के दौर से गुजरना पड़ रहा है। हालात यह है कि किराना से लेकर रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए उन्हें उधारी लेकर काम चलाना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि कुछ दिन जैसे तैसे तो काम चल जाता है, लेकिन दो महीने होने को आये है, अभी तक वेतन खाते में नहीं डाला गया है। जिससे आर्थिक और मानसिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि यहां-वहां से व्यवस्था और उधारी लेकर अब तक तो काम चला लिया, लेकिन अब वे भी पैसे की मांग करने लगे है।

कर्मचारी आर्थिक रूप से झूझ रहे है……………

(1) वेतन नहीं मिलने के कारण जरूरत की चीजे भी उधार में खरीदनी पड़ रही है। जिन लोगों ने सामान, गाड़ी सहित अन्य वस्तुएं किस्त पर खरीदी है, उसकी किस्त भी अदा करना है।


उर्मिला महोरिया, कर्मचारी
(2) वेतन नहीं मिलने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि वेतन जल्द होगा, लेकिन दो महीने हो गये है, वेतन अभी तक नहीं किया गया है।


सरिता हरोडे, कर्मचारी
(3) कर्मचारी शासकीय योजनाओं के संचालन में शासन-प्रशासन के आदेशों का अक्षरश: पालन करते है। लेकिन इसके बाद भी वेतन भुगतान में देरी से कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है।


राधिका धुर्वे, कर्मचारी
(4) कर्मचारियों उधारी के भरोसे रोजमर्रा की वस्तुओं की पूर्ति करनी पड़ रही है। अब तक जनवरी और फरवरी का वेतन नहीं मिला है। वेतन भुगतान के अभाव में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


रमेश देशमुख, कर्मचारी

इनका कहना है –

नगरपालिका में चुंगी छथिपूर्ति की राशि नही आ रही है टेक्स की वसूली कम आने से समस्या आ रही है फिर भी प्रयास कर रहे है कि कर्मचारियों को वेतन का भुगतान कर दिया जाए

बाबूराव घोटे, लेखापाल, नगरपालिका आमला

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!