टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग से मोबाइल छीनकर भागने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

SHARE:

1 लाख 5 हजार रुपये का मशरूका जप्त

घटना का विवरण

बैतुल. दिनांक 25.03.2025 को फरियादी बलवंतराव कावडकर पिता किशना कावडकर उम्र 78 साल निवासी वार्ड नं. 02, अर्जुन नगर, गंज बैतूल ने थाना कोतवाली बैतूल आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23.03.2025 को दोपहर करीब 02:00 बजे वह कोठी बाजार से अपने घर अर्जुन नगर पैदल जा रहे थे। जब वे नागदेव मंदिर के पास खंजनपुर पहुंचे, तो एक अज्ञात युवक (उम्र करीब 20-21 वर्ष) काली पल्सर मोटर साइकिल पर सवार होकर आया और लिफ्ट देने के बहाने से उनके पास रुका। युवक ने जबरदस्ती उनकी जेब से VIVO कंपनी का काले रंग का मोबाइल (जिसमें आइडिया कंपनी की सिम नंबर 8989517409 लगी थी) छीन लिया और भाग गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 381/2025, धारा 304(2) B.N.S. के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही

शहर में बढ़ते संपत्ति संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अज्ञात आरोपी की तलाश कर गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामदगी के निर्देश दिए गए।

कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में कोतवाली बैतूल पुलिस टीम ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी विनय पवार पिता दशरथ पवार (उम्र 19 वर्ष, निवासी दादा धुनी वाले मंदिर के सामने, मालवीय वार्ड, खंजनपुर) को चिन्हित कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

आज दिनांक 25.03.2025 को आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी

1. विनय पवार पिता दशरथ पवार (उम्र 19 वर्ष, निवासी दादा धुनी वाले मंदिर के सामने, मालवीय वार्ड, खंजनपुर)

जप्ती:

1. *VIVO Y28 मोबाइल* (कीमत लगभग ₹12,000/-)

2. घटना में प्रयुक्त काली पल्सर* 220 (MP 04 QL 9690), कीमत लगभग ₹95,000/-

पुलिस दल की सराहनीय भूमिका

कार्यवाही में थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, उप निरीक्षक पंचम सिंह उईके, प्रधान आरक्षक 203 विनय पांडे, आरक्षक 56 नितिन चौहान, आरक्षक 369 शिवकुमार, आरक्षक 432 दुर्गेश वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें