सुभाषिनी विद्या मंदिर हाइस्कूल ससुंद्रा की कक्षा 5वीं के तीन छात्रों का चयन जवाहर नवोदय प्रभात पट्टन में हुआ
लगातार 11 वर्षों से छात्रों का चयन
आमला.सुभाषिनी विद्या मंदिर हाइस्कूल ससुंद्रा की कक्षा 5वीं के तीन छात्रों पलक दिनेश साहू, दिशा नारायण लिखितकर और भावेश गुलबराव माथनकर का चयन जवाहर नवोदय प्रभात पट्टन में हुआ है। यह लगातार 11 वर्षों से छात्रों का चयन हो रहा है।
अब तक 24 छात्रों का
चयन हुआ
अब तक पिछले 11 वर्षों में कुल 24 बच्चों का चयन हो चुका है। यह स्कूल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
प्राचार्य ने दी बधाई
संस्था प्राचार्य श्री मनीष माथनकर ने बताया कि शिक्षक श्री कमलेश माथनकर के मार्गदर्शन एवं मेहनत से प्रतिवर्ष छात्रों का चयन होता आ रहा है। प्राचार्य ने चयनित सभी छात्रों एवं समस्त स्टाफ को बधाई दी।
Views: 230









