टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

शरारती तत्वों की करतूत पीएचई विभाग ने एक दिन में कर दी नलजल योजना दुरूस्त

SHARE:

शरारती तत्वों की करतूत पीएचई विभाग ने एक दिन में कर दी नलजल योजना दुरूस्त

नलजल योजना शरू होते ही पूरे काजली ग्राम में हर्ष माहौल

आमला.शरारती तत्वों के द्वारा ग्राम काजली में नलजल योजना की पाइप लाइन को उखाड़ कर फेंक दिया था इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा था। क्योंकि काफी लंबे समय से ग्राम में नलजल योजना बंद पड़ी हुई थी नलों से पानी आना बंद हो गया था। लेकिन जैसे ही ग्रामीणों ने एसडीएम शेलेन्द्र बड़ोनिया को इस समस्या से अवगत करवाया तो एसडीएम ने तत्काल नलजल योजना को दुरूस्त करने के पीएचई विभाग को निर्देश दिए जानकारी के।अनुसार ग्राम काजली में शरारती तत्वों ने नलजल योजना की पाइप लाइन तोड़ दी थी, जिससे ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन पीएचई विभाग ने एसडीएम के निर्देश पर एक दिन में ही पाइप लाइन की मरम्मत कर दी और ग्रामीणों को पेयजल समस्या से राहत प्रदान की। पीने के पानी की समस्या का समाधान होने पर ग्रामीणों ने महिला उपयंत्री ज्योति सरियाम का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह को देखते हुए कार्रवाई

पीएचई विभाग ने मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को दुरस्त करने में तेजी दिखाई। विभाग ने एक दिन में ही पाइप लाइन की मरम्मत कर दी और ग्रामीणों को पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की।

4 साल पुरानी नलजल योजना

काजली की नलजल योजना लगभग 4 साल पूर्व की है, लेकिन शरारती तत्वों की करतूत के कारण ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा था। पीएचई विभाग की कार्रवाई से अब ग्रामीणों को नलों से पीने का पानी मिल रहा है।

ग्रामीणों को मिली राहत

पीएचई विभाग की कार्रवाई से ग्राम काजली के ग्रामीणों को पेयजल समस्या से राहत मिली है। ग्रामीण अब नलों से पीने का पानी प्राप्त कर रहे हैं और उनकी दैनिक जरूरतें पूरी हो रही हैं।

विभाग की सराहनीय कार्रवाई

पीएचई विभाग की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है, जिन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को दुरस्त करने में तेजी दिखाई। विभाग की इस कार्रवाई से ग्रामीणों को पेयजल समस्या से राहत मिली है।

इनका कहना है……………..

ग्राम की महिलाओं ने शिकायत की थी कि ग्राम काजली में नलजल योजना के नलों में पानी नही आ रहा था तत्काल ही पीएचई विभाग को नलजल योजना को प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए थे अब ग्रामीणों को पानी की समस्या नही होगी।

*शेलेन्द्र बड़ोनिया एसडीएम आमला*

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें