आवरिया से ठानी बेलुण्ड तक युवाओ ने पैदल चलकर जाना सड़क का हाल सारणी सड़क बनाने की रखी मांग
आमला. क्षेत्र में स्थानीय युवाओ ने खटगढ़ से बेलोड के बीच 5 किलोमीटर की नई सड़क निर्माण की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग के बनने से आमला से सारणी की दूरी करीब 20 किलोमीटर तक कम हो जाएगी, जिससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि मौजूदा खतरनाक घाट मार्ग से भी राहत मिलेगी।
अभी 34 किमी घूमकर जाना पड़ रहा
खटगढ़ से बेलोड की वास्तविक दूरी महज 5 किलोमीटर है, लेकिन फिलहाल लोगों को बोरी होते हुए करीब 34 किलोमीटर का चक्कर काटकर सारणी जाना पड़ता है। यदि यह नई सड़क बनती है तो यह दूरी घटकर लगभग 14 रहे जायगी।
ठानी से सारणी तक सड़क निर्माण के लिए युवाओं का आंदोलन शुरू
विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आवरिया ठानी होते हुए बेलोंड सारणी सड़क निर्माण की मांग वर्षों से कर रहे है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर युवाओं ने आज सड़क पर पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया। युवाओं ने आवरिया ठानी से सारणी तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। सैकड़ों युवाओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और सड़क निर्माण की मांग की। उनका कहना है कि जब तक सड़क निर्माण नहीं होगा, तब तक वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। प्रदर्शनकारियों ने सड़क की खराब स्थिति के कारण होने वाली परेशानियों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण न होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
जब तक नहीं बनती आमला सारणी सड़क आंदोलन रहेगा जारी
सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं का कहना है कि सड़क निर्माण से लोगों की परेशानी दूर हो जाएगी और क्षेत्र का विकास भी होगा। सैकड़ों युवाओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और सड़क निर्माण की मांग की। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण के लिए जल्द से जल्द कदम उठाए जाएं।सर्वे में मोहम्मद आसिफ लंघा, सलमान खान, विजय पारदी, शशिकांत, दुर्गेश डांगरे, कमाल डेग्रे सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। सभी ने एक सुर में कहा कि यह सड़क न केवल दूरी घटाएगी बल्कि घाट के जोखिम से भी राहत दिलाएगी।
इनका कहना है
ग्रामीण सहित नगर वासियो की मांग जायज है हम इस सम्बंध में वन विभाग के एसडीओ से चर्चा करते है। यह मार्ग वन विभाग के अंतर्गत आता है।
शेलेन्द्र बड़ोनिया एसडीएम आमला
Views: 235









