टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

वन परिक्षेत्र अधिकारी ने विदाई के दौरान कहा याद आएगा आमला का स्टाप जाते जाते भी की वनकर्मीयों की प्रशंसा

SHARE:

वन परिक्षेत्र अधिकारी ने विदाई के दौरान कहा याद आएगा आमला का स्टाप जाते जाते भी की वनकर्मीयों की प्रशंसा

वन परिक्षेत्राधिकारी की विदाई भावभीनी विदाई में उमड़े वन कर्मचारी नए रेंजर का हुआ स्वागत

आमला। वन परिक्षेत्र आमला में लंबे समय तक पदस्थ रहे वन परिक्षेत्राधिकारी आरएस उईके का छिंदवाड़ा जिले में तबादला होने पर वन विभाग के कर्मचारियों ने उनको भावभीनी विदाई दी। वन कर्मचारियों ने उनको सामूहिक रूप से उपहार भेंट कर सहभोज आयोजित किया। विदाई समारोह में वन मंडलाधिकारी विजयन्तम टी आर और नवागत वन परिक्षेत्र अधिकारी नानकराम कुशवाह मौजूद थे। वन मंडलाधिकारी ने कहा कि वन परिक्षेत्रा अधिकारी रामस्वरूप उईके का कार्यकाल अच्छा रहा और उनके नेतृत्व में आमला परिक्षेत्र में काफी विकास कार्य हुए।

नए रेंजर का स्वागत

विदाई समारोह में नवागत रेंजर नानकराम कुशवाह का स्वागत सत्कार वन विभाग द्वारा किया गया। नए रेंजर ने कहा कि वह अधिकारियों की अपेक्षा पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पूर्व रेंजर श्री उईके को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वन मंडलाधिकारी ने नए रेंजर को बधाई दी और कहा कि आमला में नए रेंज ऑफिस को स्वीकृति मिली है।

पूर्व रेंजर का आभार

पूर्व रेंजर रामस्वरूप उईके ने अपने विदाई समारोह में कहा कि उनके 5 वर्ष के कार्यकाल के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों का अच्छा सहयोग मिला। उन्होंने सहयोगी पत्रकारों का भी आभार व्यक्त किया और देशमुख आरा मशीन के संचालक कविश देशमुख का आभार व्यक्त किया। पूर्व रेंजर ने कहा कि नए रेंजर को भी वन विभाग के कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा।

कार्यक्रम में मौजूद रहे गणमान्य

विदाई समारोह में वन विभाग के परिक्षेत्र सहायक योगेश साहू, गणेश पवार, लक्ष्मण इवनाती, रामदेव परते, राजेन्द्र मोकुलगाय मौजूद थे। फॉरेस्ट गार्ड मृदुलसिंह राजपूत, लिपिक योगेश खातरकर, ऑपरेटर महेंद्र चिलहाटे, हेमंत सोनी, विनीता गुलबाके, यशवंत चौहान, भीमराव सातनकर,पी.एस कापसे और अशोक देशमुख भी मौजूद थे। वन समिति के पदाधिकारी और पत्रकार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में पधारे वन मंडलाधिकारी का आभार व्यक्त किया गया। 

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें