टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

कोतवाली पुलिस ने बकरा-बकरी चोरी के मामले में पांच आरोपियों को धर दबोचा, चोरी गया मसरूका बरामद

SHARE:

कोतवाली पुलिस ने बकरा-बकरी चोरी के मामले में पांच आरोपियों को धर दबोचा, चोरी गया मसरूका बरामद

लोडिंग वाहन सहित कुल ₹10.50 लाख का मसरूका जप्त

बैतूल.पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देश पर जिले में सक्रिय चोरी के गिरोहों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने बकरा-बकरी चोरी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर, चोरी गए सात नग बकरा-बकरी और एक लोडिंग वाहन को बरामद किया है।

घटना का विवरण

दिनांक 28.07.2025 को फरियादी शुभम पिता अशोक जैसवाल (उम्र 27 वर्ष, निवासी देवगांव) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03.07.2025 को रात्रि लगभग 1–2 बजे के बीच उसके गाट फार्म से अज्ञात चोर एक लोडिंग वाहन के माध्यम से उसके 7 नग बकरा-बकरी चोरी कर ले गए। इस पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 769/2024, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई प्रारंभ की। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक लोडिंग वाहन बैतूल बाजार से शाहपुर की ओर बकरा-बकरी लेकर हाईवे से जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और सोनाघाटी हाईवे पर नाकाबंदी कर वाहन को रोका गया।

वाहन चालक ने अपना नाम **निलेश सरयाम** (निवासी सुक्कम, थाना धूमा, जिला सिवनी) बताया। वाहन में चार अन्य व्यक्ति भी सवार थे —

1. **अमीर खान** (उम्र 45 वर्ष),
2. **अरमान खान** (उम्र 29 वर्ष),
3. **इनूस खान** (उम्र 25 वर्ष),
4. **तस्बीर खान** (उम्र 20 वर्ष) — सभी निवासी बड़ागांव, थाना देनेन्द्र नगर, जिला पन्ना।

बकरा-बकरी के संबंध में जब दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई वैध कागज़ प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार कर ली।आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

**गिरफ्तार आरोपी**

1. अमीर खान पिता अचार खान
2. अरमान खान पिता अचार खान
3. इनूस खान पिता अचार खान
4. तस्बीर खान पिता अमीर खान
(सभी निवासी बड़ागांव, थाना देनेन्द्र नगर, जिला पन्ना)
5. निलेश सरयाम पिता टीकाराम सरयाम, निवासी सुक्कम, थाना धूमा, जिला सिवनी

**बरामद मसरूका**

* 07 नग बकरा-बकरी (कीमती लगभग ₹50,000/-)
* लोडिंग वाहन क्रमांक MP20 ZK 4330 (अनुमानित मूल्य ₹10 लाख)
**कुल जब्ती मूल्य: ₹10.50 लाख**

**पुलिस दल की भूमिका**
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, उनि राकेश सरयाम, प्रधान आरक्षक दीपक कटियार (प्र.आर. 677), अजय भलावी (प्र.आर. 322), आरक्षक रोहित नवरेती, अमरदास, 30 ओमकार यदुवंशी, एवं आरक्षक राजकुमार रघुवंशी की भूमिका रही।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें