Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में ग्राम धौंसरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में ग्राम धौंसरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

मुख्य अतिथि डॉ. योगेश पंडाग्रे ने दी पौधारोपण की प्रेरणा

आमला। समाजसेवी चंद्रशेखर पंडोले के संयोजन में ग्राम धौंसरा में आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आमला-मुलताई विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भाकरू जी पाटिल तथा बाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीमती गोपी बाई पंडोले के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश यादव, अध्यक्ष जनपद पंचायत आमला ने की। इस अवसर पर नानक राम कुशवाह, वन परिक्षेत्र अधिकारी, एडवोकेट राजेंद्र उपाध्याय, समाजसेवी अनिल सोनी, अध्यक्ष प्रगतिशील व्यापारी संघ आमला, संजय साहू अध्यक्ष व्यापारी संघ आमला तथा संजू धुर्वे, सरपंच ग्राम पंचायत धौसरा (आवरिया) भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज विश्वकर्मा ने किया।

परिवार और समाज की स्मृति में लगाए गए पौधे

कार्यक्रम का स्वागत भाषण समाजसेवी चंद्रशेखर पंडोले ने दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के माध्यम से ग्रामवासियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना मुख्य उद्देश्य है। चंद्रशेखर पंडोले ने बताया कि बाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माता जी गोपी बाई पंडोले का 99 वर्ष की आयु में निधन हुआ था। इसलिए इस अवसर पर 99 पौधे लगाए गए, ताकि उनके योगदान और स्मृति को जीवंत रखा जा सके। उन्होंने कहा कि अपने परिजनों की स्मृति में पौधे लगाना सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने भी बड़े उत्साह के साथ पौधारोपण में भाग लिया।

विधायक व अन्य अतिथियों ने पौधारोपण की महत्ता बताई

कार्यक्रम में संबोधन करते हुए विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि पौधारोपण करना न केवल पर्यावरण संरक्षण है, बल्कि अपने परिजनों और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को जीवंत करने का भी माध्यम है। जनपद अध्यक्ष गणेश यादव ने कहा कि पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना एक यज्ञ के समान है। वन परिक्षेत्र अधिकारी नानक राम कुशवाह ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए अनिवार्य हैं और अगर हम समय रहते नहीं जागे तो भविष्य में गंभीर संकट आएगा। एडवोकेट राजेंद्र उपाध्याय, अनिल पटेल सोनी, संजय साहू ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर पंडोले परिवार की बेटी रमा पंडोले ने अपनी दादी गोपी बाई की याद में भावपूर्ण स्मृति शेष भाषण प्रस्तुत किया।

सामाजिक योगदान और विकास की मांग

कार्यक्रम में कुल 99 पौधे लगाए गए और अतिथियों के हस्ते सभी पौधारोपित किए गए। समाजसेवी चंद्रशेखर पंडोले ने शासकीय प्राथमिक शाला धौसरा को एक सीलिंग फैन भेंट किया। साथ ही श्री महावीर हनुमान गौशाला आमला को 2100 रुपये भी प्रदान किए गए। राजस्व विभाग के अधिकारी एवं अन्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभाकर नागले, सुखदेव बिंजवे, पूर्व सरपंच, सोमलाल पूर्व उपसरपंच एवं समस्त पंच गण का सहयोग मिला। इस अवसर पर चंद्रशेखर पंडोले ने ग्राम धौसरा से ग्राम खिड़की खुर्द तक जाने वाले मार्ग के निर्माण की मांग रखी। विधायक डॉ. पंडाग्रे ने इसे सुदूर सड़क संपर्क योजना में शामिल कर निर्माण का आश्वासन दिया। ग्रामवासियों ने इस पर विधायक का आभार व्यक्त किया।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!