Breaking News

मेरे खाटू वाले श्याम तेरे दर पर आऊंगा: कुलदीप सोलंकी का नया भजन रिलीज, भक्तों में उत्साह महाशिवरात्रि पर हसलपुर शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण नकली राजश्री गुटखा की खुलेआम बिक्री, महंगे दामों पर धड़ल्ले से कारोबार बिना जीएसटी के लाखों का खेल, कार्रवाई के अभाव में फल-फूल रहा अवैध धंधा महादेव के जयकारों से गूंजी सतपुड़ा की वादियां: जुनारदेव से पचमढ़ी तक उमड़ा आस्था का सैलाब पैदल जा रहे भक्तों ने कहा हर हर महादेव केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात सालो की लंबित मांग को उठाया आमला में कोच फेक्ट्री खोलने पर दिया जोर  कुएं में मिला 20 दिन से लापता युवक का शव, गांव में सनसनी 2 फरवरी को थाने में दर्ज हुई थी गुमशुदगी;

युवाओं ने एसडीएम आमला से की सट्टे के कारोबार को बंद कराने की मांग

युवाओं ने एसडीएम आमला से की सट्टे के कारोबार को बंद कराने की मांग

शहर में फिर से खुले सट्टे के अड्डे, पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप

आमला। नगर में एक बार फिर सट्टे का अवैध कारोबार खुलेआम चलने लगा है। युवाओं का कहना है कि पिछले दिनों सट्टा खाईवालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई थी, लेकिन उसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कुछ दिन शांति के बाद अब फिर से शहर में सट्टे के अड्डे सक्रिय हो गए हैं। युवाओं ने बताया कि सट्टा कारोबार से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है और अपराध भी बढ़ रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की अनदेखी के कारण यह गंदा धंधा दोबारा सिर उठा रहा है।

तीनों सट्टा खाईवालों पर पहले भी की गई थी शिकायत, फिर भी चालू हुआ धंधा

सूत्रों के अनुसार, आमला नगर के तीन प्रमुख सट्टा खाईवालों के खिलाफ युवाओं ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में इन लोगों पर सट्टा फैलाने और युवाओं को गलत दिशा में ले जाने के आरोप लगाए गए थे। एसपी कार्यालय में शिकायत के बाद मामूली धाराओं में केस दर्ज किया गया, लेकिन जिला बदर की मांग को नजरअंदाज कर दिया गया। युवाओं ने बताया कि शिकायत के बाद सट्टा खाईवालों ने उन्हें जान से मारने की धमकी तक दी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया। लोगों का कहना है कि अब खुलेआम फिर से सट्टेबाजी चल रही है और प्रशासन आंख मूंदे बैठा है।

वीडियो सबूत भेजेंगे एसपी को, नहीं रुका सट्टा तो करेंगे धरना प्रदर्शन

युवाओं ने चेतावनी दी है कि यदि अब भी प्रशासन नहीं चेता तो साक्ष्यों सहित वीडियो पुलिस अधीक्षक को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार सभी सट्टेबाजों की गतिविधियों के वीडियो और फोटो जुटा लिए गए हैं जिन्हें एसपी और कलेक्टर को भेजा जाएगा। युवाओं ने कहा कि अगर इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती है तो वे एसपी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि इस धरने से उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। युवाओं ने नगर को सट्टामुक्त बनाने के लिए सामूहिक मुहिम चलाने की घोषणा की है।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

error: Content is protected !!