Breaking News

लाइफ कॅरियर स्कूल में ‘टीचर्स कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम’ संपन्न: तनाव मुक्त शिक्षक ही गढ़ सकते हैं विद्यार्थियों का भविष्य तलाब नदियां हमारी मातृशक्ति, इनकी रक्षा हमारा कर्तव्य है :तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह पिता के वचन की मर्यादा के लिए राम ने स्वेच्छा से चुना वनवास रामकथा में छठे दिन छलका वियोग का सागर जेसीबी से खंती खुदाई पर बवाल: मजदूरों का हक मारा, वन विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में जाच करने नही पहुचे वन विभाग के अधिकारी सूर्यवंशी क्षत्रिय भोयर कुर्मी समाज का भव्य आयोजन: एमपी और महाराष्ट्र के सामाजिक बंधु हुए शामिल, कुल 315 युवक-युवतियों का हुआ पंजीयन सावित्रीबाई फुले जयंती पर 25 महिला अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान बस स्टैंड परिसर में हुआ आयोजन, महिलाओं के योगदान को किया गया नमन

भाई की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश, शिकायतों के बावजूद नहीं मिली राहत

भाई की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश, शिकायतों के बावजूद नहीं मिली राहत

भाई की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश, शिकायतों के बावजूद नहीं मिली राहत
आमला. ग्राम बोरीखुर्द के रहने वाले घनश्याम नामक व्यक्ति ने अपने भाई और परिवार के अन्य सदस्यों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की कोशिश की। घनश्याम ने बताया कि उसने कई बार प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन उसे हर जगह निराशा हाथ लगी। वर्तमान में घनश्याम जिला अस्पताल में भर्ती है घनश्याम का कहना है कि उसका भाई उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है। वह कलेक्टर कार्यालय, तहसील और एएसपी के पास भी गया, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। उसका आरोप है कि तहसीलदार मैडम ने उससे मामले को सुलझाने के लिए पैसे की मांग की थी।घनश्याम ने कलेक्टर को कई बार लिखित आवेदन दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।इस मामले में घनश्याम ने अपने भाई गुलाब, बहन शिवकली और उसके बेटे दिलीप को भी जिम्मेदार ठहराया है। घनश्याम की शिकायत के बावजूद प्रशासन की निष्क्रियता से निराश होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाने की कोशिश की।

 

इनका कहना……………………………..
आपके माध्यम से मुझे यह जानकारी मिली है, मैं दिखवाता हूं क्या मामला है।
निश्चल एन झारिया
एसपी बैतूल
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!