Breaking News

लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल आमला में पुरस्कार वितरण का हुआ आयोजन- खेतो से मुफ्त बटोर रहे गन्ने की पत्तियां,भूमि को नहीं मिल पाएगी जैविक खाद जिले में नरवाई प्रबंधन के नाम पर चल रहा बड़ा खेल,सरकार की मंशा पर लग रहा पलीता लाइफ कॅरियर स्कूल में ‘टीचर्स कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम’ संपन्न: तनाव मुक्त शिक्षक ही गढ़ सकते हैं विद्यार्थियों का भविष्य तलाब नदियां हमारी मातृशक्ति, इनकी रक्षा हमारा कर्तव्य है :तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह पिता के वचन की मर्यादा के लिए राम ने स्वेच्छा से चुना वनवास रामकथा में छठे दिन छलका वियोग का सागर जेसीबी से खंती खुदाई पर बवाल: मजदूरों का हक मारा, वन विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में जाच करने नही पहुचे वन विभाग के अधिकारी

नगर की सड़कों की दुर्दशा के पीछे जल आवर्धन योजना पूर्व पार्षद विजय अतुलकर ने लगाया आरोप नपा खरीदी पर दे रही ध्यान

नगर की सड़कों की दुर्दशा के पीछे जल आवर्धन योजना पूर्व पार्षद विजय अतुलकर ने लगाया आरोप नपा खरीदी पर दे रही ध्यान

आमला. शहर की सड़कों को छलनी कर अब सड़क का सुधार कार्य नही करने से पार्षद ने नाराजगी जहीर की है। भगत सिंह वार्ड क्रमांक 09 बस स्टैंड बडाईचाल बल्ला चाल क्षेत्र के पूर्व पार्षद एवं वर्तमान पार्षद खुशबू अतुलकर के पिता विजय अतुलकर ने बताया कि आज मेरे द्वारा बैतूल कलेक्टर एसडीएम आमला तहसीलदार आमला एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम एक शिकायत पत्र लिखकर बताया गया कि वर्षों पूर्व जलावर्धन योजना अंतर्गत नगर में पाइपलाइन बिछाई गई जिसमें नगर पालिका द्वारा बनाई गई करोड़ों की सड़कों को तोड़कर पाइपलाइन बिछाई गई थी लेकिन बहुत समय बीत जाने के बाद भी जलावर्धन योजना के ठेकेदार द्वारा तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत नहीं की गई जिसके चलते समस्त सड़कों एवं गली-गली में गड्ढे होने लगे है नपा खरीदी पर ही ध्यान दे रही है। इसकी शिकायत नगर पालिका में कई बार की गई लेकिन अधिकारी एवं जिम्मेदारों द्वारा यह कह कर टाला मटोली की जाती थी कि हमने कंपनी वालों को पत्र लिख दिया है सड़कों में गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटना होती है कई लोग गाड़ियों से गिर जा रहे हैं लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है बार-बार नगर पालिका में शिकायत करने के बाद भी किसी प्रकार की कार्रवाई होने के कारण आज मुझे मजबूरी में बैतूल कलेक्टर एसडीएम आमला तहसीलदार आमला को शिकायत करना पड़ा है अगर एक सप्ताह के अंदर नगर पालिका या जलावर्धन योजना वालों द्वारा नगर में तोड़ी गई समस्त सड़कों को रिपेयर नहीं किया जाता है तो नगर की जनता के साथ मिलकर पुतला दहन चक्का जाम नगर पालिका घेराव जैसे उग्र आंदोलन किए जाएंगे जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी नगर पालिका आमला में शिकायत पत्र जमा करते समय पूर्व पार्षद विजय अतुलकर वर्तमान पार्षद खुशबू अतुलकर युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अजय सोलंकी मौजूद थे
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!