Breaking News

लाइफ कॅरियर स्कूल में ‘टीचर्स कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम’ संपन्न: तनाव मुक्त शिक्षक ही गढ़ सकते हैं विद्यार्थियों का भविष्य तलाब नदियां हमारी मातृशक्ति, इनकी रक्षा हमारा कर्तव्य है :तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह पिता के वचन की मर्यादा के लिए राम ने स्वेच्छा से चुना वनवास रामकथा में छठे दिन छलका वियोग का सागर जेसीबी से खंती खुदाई पर बवाल: मजदूरों का हक मारा, वन विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में जाच करने नही पहुचे वन विभाग के अधिकारी सूर्यवंशी क्षत्रिय भोयर कुर्मी समाज का भव्य आयोजन: एमपी और महाराष्ट्र के सामाजिक बंधु हुए शामिल, कुल 315 युवक-युवतियों का हुआ पंजीयन सावित्रीबाई फुले जयंती पर 25 महिला अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान बस स्टैंड परिसर में हुआ आयोजन, महिलाओं के योगदान को किया गया नमन

सूर्यवंशी क्षत्रिय भोयर कुर्मी समाज का भव्य आयोजन: एमपी और महाराष्ट्र के सामाजिक बंधु हुए शामिल, कुल 315 युवक-युवतियों का हुआ पंजीयन

सूर्यवंशी क्षत्रिय भोयर कुर्मी समाज का भव्य आयोजन: एमपी और महाराष्ट्र के सामाजिक बंधु हुए शामिल, कुल 315 युवक-युवतियों का हुआ पंजीयन

परिचय सम्मेलन: आमला में रिश्तों की डोरी जोड़ने जुटे दो राज्यों के परिवार; 215 युवतियों ने बेबाकी से रखा अपना पक्ष

आमला। सूर्यवंशी क्षत्रिय भोयर कुर्मी समाज आमला द्वारा रविवार को युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। खानापुर रोड स्थित भवानी लॉन में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की बेटियों ने शिक्षा और करियर के साथ-साथ जीवनसाथी को लेकर अपनी पसंद बेबाकी से साझा की। मंच से जब 215 युवतियों ने आत्मविश्वास के साथ अपना परिचय दिया, तो पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉ. योगेश पण्डाग्रे मौजूद रहे। उन्होंने समाज की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आज के समय की जरूरत हैं। डॉ. पण्डाग्रे ने कहा, “परिचय सम्मेलन अद्भुत है, इससे परिवारों के बीच दूरी कम होती है और एक-दूसरे को समझने का मौका मिलता है। आमला में समाज द्वारा किया गया यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक है।”

दो राज्यों के लोग हुए शामिल, ऑनलाइन भी हुए पंजीयन

सम्मेलन की खास बात यह रही कि इसमें केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित महाराष्ट्र (नागपुर व अन्य क्षेत्र) से भी बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों के लिए योग्य रिश्तों की तलाश में पहुंचे। आयोजन समिति के अनुसार, कुल 315 युवक-युवतियों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 100 पंजीयन ऑनलाइन माध्यम से किए गए थे। बाहर से आए परिवारों के लिए आवास और भोजन की विशेष व्यवस्था युवा समिति द्वारा की गई थी।

वरिष्ठों और समितियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान समाज की विभिन्न ग्राम समितियों और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, जनपद अध्यक्ष गणेश यादव और नगरपालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर समाज की एकता पर बल दिया। समाज के जिला अध्यक्ष राजकुमार राठौर ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

इनकी रही मुख्य भूमिका

समारोह को सफल बनाने में आमला नगर समिति और युवा समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर कृष्णा कुमार टिकारे, धनराज पटवारी, मुकेश रहडवे, कृष्णा सोलंकी, बंटी राठौर, विजय सोलंकी, गोपाल सोनपुरे, संदीप देवड़े, डोजेंद्र रहडवे, वीरू सोनपुरे, कुलदीप टिकारे, रवि सोनपुरे, विरेन्द्र सोनपुरे, राजा पटवारी, निक्की टिकारे और मीडिया प्रभारी अनिल सोनपुरे सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

खास बातें: एक नजर में

कुल पंजीयन: 315 (215 युवतियों ने मंच से दिया परिचय)

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: 100 युवक-युवतियों ने कराया।

सहभागिता: मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों से जुटे परिवार।

सम्मान: वरिष्ठ नागरिकों और ग्राम समितियों को मिला मंच पर मान।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

error: Content is protected !!