Breaking News

वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर घर-घर गैस वितरण की मांग को लेकर पार्षद ने सौंपा ज्ञापन एसडीएम से मुलाकात कर नगर की गलियों तक गैस वाहन पहुंचाने की उठाई मांग

जेसीबी से खंती खुदाई पर बवाल: मजदूरों का हक मारा, वन विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में जाच करने नही पहुचे वन विभाग के अधिकारी

जेसीबी से खंती खुदाई पर बवाल: मजदूरों का हक मारा, वन विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में जाच करने नही पहुचे वन विभाग के अधिकारी

नियमों को ताक पर रखकर जेसीबी से कराई गई खुदाई

आमला। ग्राम लादी से सुरनादही तक जंगल क्षेत्र में प्लांटेशन की सुरक्षा और आवारा मवेशियों को रोकने के लिए खंती की खुदाई कराई गई। लेकिन यह काम वन विभाग के नियमों के विपरीत जेसीबी मशीन से कराया गया। नियमानुसार इस तरह के कार्य मस्टररोल पर स्थानीय मजदूरों से कराए जाने थे। इसके बावजूद मजदूरों को काम नहीं दिया गया और मशीनों का उपयोग किया गया। इससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि इससे सीधे-सीधे मजदूरों के रोजगार पर असर पड़ा है।

जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, वनपाल पर नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी जांच के लिए वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। नियम विरुद्ध कार्य होने के बावजूद संबंधित वनपाल पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जांच होती तो सच्चाई सामने आ जाती। अधिकारियों की गैरमौजूदगी से यह संदेश जा रहा है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। इससे नाराजगी और बढ़ती जा रही है।

सीसीएफ से कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी

मामले को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर और सीसीएफ से दोषी वनपाल पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में ऐसे मामले बढ़ेंगे। मजदूरों ने भी अपने हक के लिए आवाज उठाई है। उनका कहना है कि मशीनों से काम कराकर उनका रोजगार छीना जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!