आमला में शिविर महोत्सव आज 16 वर्ष बाद सदगुरुदेव कैलाशचंद्र श्रीमाली देंगे प्रवचन
आमला। आमला स्थिति सिटी मेरिज लान बंधा रोड़ पर आज यानी 8 मार्च शनिवार को शक्ति माता रेणुका पीतांबरा शक्ति साधना शिविर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है 16 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आमला में परम पूज्य निखिलेश्वर आनंद जी महाराज के आशीर्वाद से सदगुरु परम पूज्य कैलाश चंद्र श्रीमाली के द्वारा प्रवचन देकर सभी साधकों को मार्गदर्शन देंगे सिद्धाश्रम श्रद्धक परिवार आमला द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है इसमें जिले भर के सभी गुरु भक्त शिविर महोत्सव में शामिल होंगे और परम पूज्य गुरु जी का प्रवचन सुनने के साथ आशीर्वाद ग्रहण करेंगे। आयोजन समिति की ओर से समस्त गुरु भक्तों को इस शिविर महोत्सव में अधिक सारी संख्या में पहुंचने की अपील विकी है।
Views: 256









