टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

भाई तुझे जहां से लगे वहां से हिस्सा ले ले पर मुझे मत छोड़ मुकदमा लड़ लड़ कर थक चुके हू, कास मेरा भाई ऐसा होता….

SHARE:

भाई तुझे जहां से लगे वहां से हिस्सा ले ले पर मुझे मत छोड़ मुकदमा लड़ लड़ कर थक चुके हू, कास मेरा भाई ऐसा होता….

आमला. ग्राम तोरणवाड़ा के एक जमीनी विवाद में तीन भाई दो बहने और एक विधवा मां के बीच बटवारे का प्रकरण काफी लंबे समय से आमला तहसील न्यायालय में चल रहा था तहसील न्यायालय ने सभी भाई बहनों को और मां को बुलाया और सभी से भूमि के बंटवारे के संबंध में अपनी अपनी बात रखने को कहा इस परिवार का खेती जमीनी विवाद लगभग 15 वर्षों से चल रहा था पहले लड़ाई पिता से होती रही पिता की मृत्यु के बाद भाई-भाई बहने और मां आपस में जमीन के विवाद में एक दूसरे के खिलाफ मुकदमे बाजी कर रहे थे कोर्ट में एक समय ऐसा आया कि जब मंझले भाई ने अपने बड़े भाई से कहा कि भैया तुमको जहां से हिस्सा लगता है वहां से अपना हिस्सा ले लीजिए और मुझे अपने से दूर मत कीजिए भूमि विवाद के कारण परिवार में जो दूरी बनी है वह खत्म होकर साथ साथ प्यार से रहना चाहिए ग्राम तोरणवाड़ा की भूमि में पटवारी समीक्षा सिंह ने बटवारा रिपोर्ट पेश की तो उसमें से पांच आरे भूमि जो बड़े भाई के मकान के सामने थी वह भूमि में सभी हिस्सेदारों का नाम लिख दिया बड़े भाई इस बात पर अड़े थे कि 5 आरे जमीन हमारे हिस्से में लिख दी जाए विवाद खत्म कर देंगे और खेत में कब्जे के आधार जिस स्थान पर खेती कर रहे हैं वो हिस्सा दिया जाए दरअसल अलग अलग भूमि के 6 हिस्से कर रिपोर्ट पेश की थी छोटे छोटे हिस्से में कृषि कार्य करना मुश्किल होता है जिससे बहुत विवाद हो रहा था इसलिए बड़े भाई ने आपत्ति जताई थी तहसीलदार रिचा कौरव एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया वकील शिवम राजेंद्र उपाध्याय सतीश कुमार देशमुख ने मध्यस्थता कार्यवाही के दौरान सभी पक्षों की बात ध्यान से सुनी और विवाद समझ कर भाईयो को समझाया तब मंझले भाई ने कहा हम लड़ लड़ कर थक चुके हैं मेरे भाइयों को जहां से हिस्सा लगता है वहां से हिस्सा दे दीजिए और हमारा विवाद खत्म करवा दीजिए तहसीलदार ने पटवारी को आदेशित किया कि वह खेत पर जाकर सभी के बीच में सहमति से बटवारा कर रिपोर्ट न्यायालय में पेश करें दोनों भाई गले मिलकर विवाद खत्म करके खुशी-खुशी अपने घर चले गए और उन्होंने अपनी आंख से आने वाले आंसू छुपाने की बहुत कोशिश की

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें