दादाजी धूनीवाले की पदयात्रा का दूसरा दिन भक्तों का जत्था बैतूल पहुंचा
आमला.आमला से खंडवा जा रहे भक्तों का जत्था आज पदयात्रा करके बैतूल पहुंचा। दादाजी धूनीवाले के दर्शन मात्र के लिए आमला से कल रवाना हुए भक्तों का आज दूसरा दिन था। युवा भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था, वे दादाजी की भक्ति में लीन होकर पदयात्रा कर रहे थे। श्री दादाजी समर्थ सेवा समिति के भक्तों ने दादाजी की कुठिया में आरती कर पूजा अर्चना की। समिति के सदस्यों ने बताया कि आज दादाजी की कुठिया बैतुल में पूजा अर्चना कर आज यहीं विश्राम करेंगे। भक्तों का जत्था कल खंडवा के लिए रवाना होगा। दादाजी धूनीवाले के भक्तों की पदयात्रा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
Views: 250









