टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

स्व. गोपी बाई पंडोले को दी गई श्रद्धांजलि, वृक्षारोपण  कर किया याद

SHARE:

स्व. गोपी बाई पंडोले को दी गई श्रद्धांजलि, वृक्षारोपण  कर किया या

धौंसरा में हुआ श्रद्धांजलि समारोह

आमला। ग्राम धौंसरा में 4 सितंबर 2025 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आमला के प्रथम विधायक स्व. भाकरू जी पाटिल की पुत्री स्व. गोपी बाई पंडोले को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उनके ज्येष्ठ पुत्र समाजसेवक चंद्रशेखर पंडोले और परिवार के सदस्यों ने मां को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे और पूर्व नपा अध्यक्ष मनोज मालवे मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा में ग्रामवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने स्वर्गीय गोपी बाई के समाज और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद किया।

बाल स्वतंत्रता सेनानी की स्मृति में वृक्षारोपण

कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देने के बाद स्व. गोपी बाई पंडोले की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया। नितिन गाडरे, पूर्व नपा अध्यक्ष मनोज मालवे और ज्येष्ठ पुत्र समाजसेवक चंद्रशेखर पंडोले ने मिलकर पीपल का पेड़ लगाया। इस वृक्षारोपण का उद्देश्य उनके जीवन मूल्यों और सेवा भाव को पीढ़ियों तक जीवित रखना है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह गोपी बाई ने स्वतंत्रता संग्राम और समाज सेवा में योगदान दिया, उसी तरह यह वृक्ष भी पर्यावरण और समाज के लिए प्रेरणा बनेगा। मौके पर मौजूद सभी लोगों ने पौधे को सुरक्षित और संरक्षित करने का संकल्प लिया।

25 सितंबर को होगा बड़ा वृक्षारोपण कार्यक्रम

धौंसरा ग्राम में अब 25 सितंबर 2025 को एक और विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित सुबह 9 बजे किया जाएगा। इसमें आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, समाजसेवी मुकेश खंडेवाल, टीआई राजेश सातनकर, जनपद पंचायत के सीईओ संजीत श्रीवास्तव और महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी निर्मल सिंह ठाकुर शामिल होंगे। साथ ही सामाजिक बंधु नीरज सोनी, चरणजीत अरोरा, राजेंद्र उपाध्याय, एस.एस पण्डाग्रे,मनोज विश्वकर्मा, शेषराव चौकीकर सहित कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहेंगे। व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय साहू और बड़ी संख्या में ग्रामीण इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। आयोजन का नेतृत्व समाजसेवक चंद्रशेखर पंडोले करेंगे।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें