Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज

आमला। जिले में नरवाई जलाने के मामलों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। आमला तहसील के ग्राम सेमरिया खुर्द में खेत में नरवाई जलाने के मामले में तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। तहसीलदार रिचा कौरव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एनजीटी एवं कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर पुलिस कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के किसानों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

पटवारी की जांच में सामने आया मामला

जानकारी के अनुसार पटवारी हल्का नंबर 34 ग्राम सेमरिया खुर्द की प्रभारी पटवारी रीना वरठी को 25 मई 2026 की रात करीब 9 बजे खेत में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना खेत के बटाईदार सायबा यादव निवासी सेमरिया खुर्द द्वारा दी गई। इसके बाद 26 मई को तहसीलदार आमला को लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। तहसीलदार के निर्देश पर पटवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और स्थल पंचनामा तैयार किया। जांच के दौरान खसरा नंबर 158/1/1, 149/9, 149/10, 159/1/3 एवं 159/1/2 की भूमि पर नरवाई जलाना पाया गया।

साक्षियों की मौजूदगी में तैयार हुआ पंचनामा

पटवारी द्वारा साक्षियों की उपस्थिति में मौके का पंचनामा तैयार कर तहसीलदार न्यायालय आमला में प्रस्तुत किया गया। जांच रिपोर्ट के अवलोकन के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित किसानों द्वारा खेतों में नरवाई जलाकर कलेक्टर बैतूल के आदेशों का उल्लंघन किया गया है। मामले में विशेष रूप से खसरा नंबर 149/9 के कृषक अंगद पिता फुसू द्वारा नरवाई जलाना सामने आया। प्रशासन ने इसे पर्यावरण संरक्षण नियमों एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के निर्देशों का उल्लंघन माना है।

बीएनएस की धाराओं में अपराध दर्ज, विवेचना शुरू

तहसीलदार न्यायालय आमला द्वारा थाना प्रभारी आमला को पत्र जारी कर आरोपी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद थाना आमला पुलिस ने जांच उपरांत प्रथम दृष्टया आरोपी अंगद पिता फुसू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 (बी) एवं 287 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने किसानों से नरवाई नहीं जलाने और पर्यावरण संरक्षण संबंधी नियमों का पालन करने की अपील भी की है।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!