Breaking News

मेहनत किसी की, श्रेय किसी और का: अतिक्रमण कार्रवाई पर सियासत तेज आमला में सुबह दूध नहीं, शराब मिलती है समय से पहले खुल रही मदिरा दुकानें, आबकारी नियमों को ठेंगा सुबह-सुबह खुल जाती हैं शराब दुकानें, दूध की दुकान से पहले लगती है शराब खरीदारों की भीड़ सरकारी दुकानों से होटलों तक अवैध शराब की सप्लाई का संगठित खेल, पुलिस–आबकारी पर उठे गंभीर सवाल पुलिस को नहीं दिखाई देते नेताओं के ओवरलोड डंपर, बिना रॉयल्टी हो रहा परिवहन मिलीभगत के आरोप प्रोग्रेस प्ले स्कूल, आमला का बोर्ड कक्षाओं (5वीं एवं 8वीं) का परिणाम शत-प्रतिशत, विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन मेरे खाटू वाले श्याम तेरे दर पर आऊंगा: कुलदीप सोलंकी का नया भजन रिलीज, भक्तों में उत्साह

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने रिश्वत के प्रकरण में पटवारी को किया निलंबित

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने रिश्वत के प्रकरण में पटवारी को किया निलंबित

बैतूल .गुरुवार को सायं 7.30 से 8 बजे लगभग जिला बैतूल की तहसील आठनेर के राजस्व निरीक्षक वृत्त आठनेर के पटवारी हल्का क्रमांक 27 व 29 के पटवारी श्री प्रफुल्ल बारस्कर को लोकायुक्त पुलिस संगठन द्वारा रिश्वत लेने की घटना में रंगे हाथों ट्रेप किया गया है। जिस पर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।पटवारी का उक्त कृत्य गंभीर रूप से आपतिजनक होकर शासन के प्रति पटवारी की संनिष्ठा और कर्तव्यपरायणता पर प्रश्नचिन्ह लगाता है और यह कृत्य म०प्र० सिविल सेवा (आचरण) नियम 1966 के नियम 3 के विपरीत होकर म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत दण्डनीय है।अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भैंसदेही से प्राप्त सूचना के आधार पर पटवारी श्री प्रफुल्ल बारस्कर को म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर टप्पा कार्यालय सारणी तहसील घोड़ाडोंगरी में सम्बद्ध किया जाता है। निलम्बन काल में निलंबित पटवारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

 

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!