टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

24 घंटे में लापता नाबालिग की तलाश कर परिजनों को सौंपा गया

SHARE:

 

24 घंटे में लापता नाबालिग की तलाश कर परिजनों को सौंपा गया

बैतुल.पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में थाना बैतूल बाजार पुलिस और आरपीएफ बैतूल ने 24 घंटे के भीतर लापता नाबालिग बच्चे को ढूंढकर परिजनों को सुरक्षित सौंपा।

घटना का संक्षिप्त विवरण…………….

दिनांक 08/12/2024 को फरियादी ओमप्रकाश पवार (पिता स्व. रामलाल पवार), निवासी शिवाजी वार्ड, थाना बैतूल बाजार ने अपने नाबालिग पुत्र के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 484/24 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।

तलाशी अभियान और सफलता…………..

तलाशी अभियान के दौरान बैतूल बाजार पुलिस ने आरपीएफ बैतूल के सहयोग से बैतूल और इटारसी रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। बच्चे ने भोपाल रेलवे स्टेशन से अपनी मां को किसी अजनबी व्यक्ति के मोबाइल से फोन किया, जिसके आधार पर पुलिस ने उस व्यक्ति से संपर्क किया।

भोपाल रेलवे स्टेशन पर बच्चे की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद बैतूल बाजार पुलिस और आरपीएफ बैतूल ने भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम की मदद से फोटो के माध्यम से बच्चे की तलाश जारी रखी। अथक प्रयासों के बाद नाबालिग को भोपाल रेलवे स्टेशन पर दस्तयाब किया गया और परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।

मुख्य भूमिका……….……..

इस सराहनीय कार्य में बैतूल एसडीओपी सुश्री शालिनी परस्ते, थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना धुर्वे, निरीक्षक कुंज बिहारी (आरपीएफ बैतूल), उनि मस्तकार, उनि मालवीय, सहायक उपनिरीक्षक संजय कलम, आरक्षक 216 मुकेश, आरक्षक 431 अरुण, आरक्षक 495 सुभाष, आरक्षक 174 माखन पाल और चालक प्रआर 298 राजेश का विशेष योगदान रहा।

 

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें