टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

33 करोड़ की जलावर्धन योजना की कम्पनी से शहर की सड़कों किया छलनी पर नही हो रही मरमत जल्द नपा को हैंडओवर होने वाली है योजना…??

SHARE:

33 करोड़ की जलावर्धन योजना की कम्पनी से शहर की सड़कों किया छलनी पर नही हो रही मरमत जल्द नपा को हैंडओवर होने वाली है योजना…??

शहर की सड़कों को किया जलावर्धन कम्पनी ने छलनी बड़ा सवाल… कौन बनेगा सड़क
आमला. आमला नगर में पेयजल को सुचारू रूप से चलाने के लिए ओर घर घर पेयजल पहुच सके इसके लिए जलावर्धन योजना बनाकर लोगो को 24 घण्टे पानी उपलब्ध कराने का वादा सरकार ने किया था। लेकिन इस योजना को संचालित किए हुए 4 से 5 साल हो गए हैं इसके बाद भी जल आवर्धन योजना का काम शहर में पूरा नहीं हुआ है अधिकतर वार्डों में पाइपलाइन टूटी-फटी पड़ी हुई है वहीं शहर की सड़कों की हालत खराब है। जलावर्धन योजना के पाइपलाइन डालने के लिए कंपनी के द्वारा शहर की सड़कों की खुदाई की गई थी लेकिन कंपनी के द्वारा आप सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है जल्द ही जलावर्धन योजना नपा को हैंडओवर करने की तैयारी चल रही है। इसका मतलब साफ है कि शहर के अधिकतर वार्डो में करोड़ो की लागत से बनी सीसी सड़को को मरमत कौन करेगा क्योंकि जलावर्धन योजना के ठेके में सड़क को मरमत करने की शर्त भी शामिल है लेकिन नपा भी इस ओर कोई कदम नही उठा रही है। इसका मतलब है कि जलावर्धन योजना की कम्पनी को नपा के अधिकारियों द्वारा फायदा पहचाने के उद्देश्य से सड़क की मरमत का कार्य नही करवाया जा रहा है। जबकि लोगो का सड़क पर चलना तक मुश्किल हो गया है। गल्ली मोहल्लों में हालात बत से बत्तर बनी हुई है। इसके बाद भी नपा के अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है। जब भी नपा के अधिकारियों को सड़क की मरमत के लिए कहा जाता है तो उनका एक ही जवाब होता है कि जलावर्धन योजना का काम कर रही कम्पनी सड़क का मरमत करेगी लेकिन अब जलावर्धन योजना का काम कर रही कम्पनी का समय पूरा होते ही जलावर्धन योजना को नपा के हैंडओवर कर देगी उसके बाद सड़क की मरमत कार्य कौन करेगा यह कहना अभी मुश्किल है।
अभी तक जलावर्धन घर घर नही पहुची काफी लोगो को नही मील पाए कनेक्शन……..
जलावर्धन योजना का निर्माण 33 करोड़ की लागत से नगर पालिका के अधिकतर वार्डो में किया जा रहा है। लेकिन अभी भी ऐसे घर है जहां तक जलावर्धन योजना के नल कनेक्शन नही लगे है। कही घरों के दस्तावेजों के आभव में तो कही घर के कागजात नही होने के कारण बहुत से लोगो के घरों में जलावर्धन योजना का नल कनेक्शन नही पहुचा है। जिसके कारण कई लोगो को जलावर्धन योजना का लाभ नही मिल रहा है।
24 घण्टे पानी देने की योजना में 2 दिन के अंतराल में दिया जा रहा पीने का पानी
जलावर्धन योजना का उद्देश्य था कि हर घर मे 24 घण्टे पीने के पानी देने की योजना बनाई गई थी जिसके लिए आमला नगर पालिका में 33 करोड़ की लागत से काम कराया जाना था। लेकिन 24 घण्टे पीने का पानी देने की योजना फ्लोफ हो गई है वही जहाँ जहाँ नल कनेक्शन नही पहुचे है इसके लिए नपा ही जिम्मेदार मानी जा रही है क्योंकि हम नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत आते है इसके बाद भी जलावर्धन योजना का लाभ लोगो को नही मिल रही है।

इनका कहना है…………………..

जलावर्धन योजना की कम्पनी को पत्र के माध्यम से सड़क की मरमत किए जाने के लिए कहा जाएगा जल्द ही सड़क की मरमत जलावर्धन योजना की कम्पनी से करवाई जाएगी।

सुभाष शर्मा उपयंत्री नगर पालिका परिषद आमला

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें